दोबारा शुरू की जाएगी सरकार की PMVVY, आवेदन करने पर होगा 10,000 रुपए का मुनाफा ! जानें तरीका..

जैसा कि आप सभी जानते हैं। देशभर में पूर्ण आवारापन प्रमाण महामारी फैली हुई है, जिसके चलते देशभर में काफी जाने जा चुकी है ऐसे में देश की आर्थिक व्यवस्था भी काफी डगमगा चुकी है। कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के चलते लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में खबरों की मानें तो सरकार की फिर से एक पेंशन योजना शुरू की जाएगी।

थोड़े समय पहले इस योजना को बंद कर दिया गया था। हम बात कर रहे हैं प्रधानमंत्री वय वंदन योजना की। आपको बता दें कि यह सरकार की एक ऐसी योजना है, जिसमें आयकर से काफी रियायत मिलने वाली है। इस योजना को दोबारा शुरू करने के लिए टैक्स में छूट देने का प्रावधान के लिए प्रस्ताव दिया गया है। इस योजना को 4 साल के लिए फिर से लागू किया जा रहा है।

एलआईसी के रेगुलेटर इरडा ने भी इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस योजना को दोबारा शुरू करने के लिए अब केवल कैबिनेट की मंजूरी की आवश्यकता है। इस प्रस्ताव के अंतर्गत की स्कीम में निवेश की गई रकम पर 8% की दर से फैशन की गारंटी भी दी जाएगी।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री वय वंदन योजना वरिष्ठ नागरिकों को एक रिटायरमेंट के बाद मासिक रूप से आमदनी प्राप्त हो सके इस वजह से से शुरू किया गया था। प्रधानमंत्री वय वंदन योजना में 10 साल तक के लिए 10,000 रुपए 3 महीने पर गारंटी के साथ आमदनी होती ही है। यदि आप योजना में 15 लाख रुपए का निवेश करते हैं तो आपको योजना जारी रखने के लिए 10,000 रुपए हर महीने पेंशन के तौर पर दिए जाएंगे।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तें भी लागू होती है। इसमें कम से कम निवेश करने वाले व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष की होनी चाहिए। 60 साल के बाद का कोई भी व्यक्ति इसमें निवेश कर सकता है। इस योजना में अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है।

इस योजना की मैच्योरिटी की समय अवधि 10 साल तक के लिए है इसमें हर महीने 10000 रुपए की धनराशि पेंशन के रूप में दी जाएगी। साथ ही 3000 रुपए त्रैमासिक, 6000 छमाही, 12 हजार रुपए प्रतिवर्ष दिए जाएंगे। इसकी अधिकतम पेंशन 10000 रूपए प्रतिमाह है।

Post a Comment

0 Comments