सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की खबर के बाद पुलिस हर तरह से इस पूरे मामले को जांच करने की कवायद में जुटी हुई है। पोस्टमॅाटर्म रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना बताया गया है। हर तरह से पुलिस इसकी जांच कर रही है कि आखिर उनके इस बड़े कदम के पीछे की वजह क्या है?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई पुलिस ने सुशांत के बैक अकाउंट से जुड़े दस्तावेज खंगाल लिए हैं। लेकिन पुलिस को ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिससे ये जाहिर हो कि पैसे की दिक्कत के कारण उन्होंने ये कदम उठाया है।

Sushant singh rajput
बताया जा रहा है कि सुशांत की बहन ने भी अपने बयान में यही दर्ज करवाया है कि सुशांत सिंह राजपूत को पैसे की कोई परेशानी नहीं थी। हालांकि वह डिप्रेशन में थे। अपनी दवा नहीं ले रहे थे। इसके साथ इस पूरे मामले को लेकर कई तरह की बात सामने आ रही है। परिवार का कहना है कि सुशांत के इस कदम के पीछे कोई बड़ी साजिश है।

सुशांत सिंह राजपूत के घर फॉरेंसिक टीम
सोमवार को सुशांत सिंह राजपूत के घर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। इस पूरे मामले को लेकर सुंशात के दोस्तों का बयान दर्ज किया गया। सुशांत की बहन मीतू सिंह का स्टेटमेंट रिकॅार्ड किया गया। बताया जा रहा है कि अब तक सुशांत के करीबी लोगों में से 17 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।

परिवार ने कहा इस आत्महत्या में गड़बड़ी है
वहीं सुशांत सिंह राजपूत के परिवार में से उनके मामा के साथ उनके जीजा सीनियर आईपीएस अफसर ओपी सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि इस मौत में गड़बड़ी है। इसे आत्महत्या नहीं बल्कि मर्डर बताया है। पुलिस से इसकी जांच की पूरी मांग की गई है।

सुशांत का आखिरी कॅाल, परिवार से नहीं हुई बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई दिनों से सुशांत की उनके परिवार से बात नहीं हो रही थी। परिवार ने इस पूरे मामले पर कड़ी जांच की मांग की है। सुशांत ने मौत के कुछ घंटे पहले अपने दोस्त महेश शेट्टी को कॅाल किया था। दो बार फोन लगाने पर भी महेश से उनकी बात नहीं हुई।

पिता से कही थी ये बात
लॅाकडाउन के दौरान सुशांत की उनके पिता से बात हुई थी। जहां पर उन्होंने कहा था कि वह नवंबर मेंं शादी करेंगे। ये भी कहा था कि वह जल्द उनसे मिलने आयेंगे।

सुशांत सिंह राजपूत के लिए इस एक्ट्रेस से होगी पूछताछ
बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस एक एक्ट्रेस से भी पूछताछ करेगी। जो कि सुशांत के साथ थीं। दोनों ने छह महीने पहले ही माउंड ब्लैक सोसायटी में फ्लैट किराए पर लिया था। एग्रीमेंट पेपर पर भी दोनों के नाम है।

एक्ट्रेस ने छोड़ा सुशांत सिंह राजपूत का घर
इस फ्लैट की समय सीमा दिसंबर 2022 की है। कुछ दिन पहले ही ये एक्ट्रेस एक बड़े सूटकेस को लेकर सुशांत सिंह राजपूत से अलग होकर अपने घर चली गई थी। हालांकि अभी भी लगातार इस मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

क्या है सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की वजह
जानाकरी के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत काफी समय से रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहे थे। वो उनके साथ लिव इन में भी रह चुके हैं। फिलहाल सुशांत के मौत की वजह क्या है इस पर अभी कोई तय पुष्टि नहीं गई है।
0 Comments