पतंजलि का दावा - 2 हफ्ते में बाजार में उपलब्ध हो जाएगी कोरोना की वैक्सीन



देहरादून। भारतीय कंपनियां कोरोना वायरस संक्रमण पर काबू पाने के लिए वैक्सीन बनाने में लगी हुई हैं, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि इन सभी कंपनियों का शोध फिलहाल प्राथमिक स्तर पर ही है और अगले एक साल के अंदर स्वदेशी वैक्सीन विकसित होने की कोई संभावना नहीं है।


हालाकिं, इसी बीच पतंजलि योगपीठ के आयुर्वेदाचार्य आचार्य बालकृष्ण ने दावा किया है कि करीब दो हफ्ते के अंदर कोरोना वायरस की दवा बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद दवाओं के एक खास मिश्रण से कोरोना संक्रमण का इलाज पूरी तरह से संभव है। आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने में दवाओं का ये मिश्रण बतौर वैक्सीन (प्रोफाइल एक्टिव) भी पुख्ता काम करता है।


आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि पतंजलि अनुसंधान संस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण की दवा बनाने को लेकर पांच महीने तक शोध चला और चूहों पर कई दौर के इसके सफल परीक्षण किए गए, जिसके बाद ही ये सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि इसके लिए जरूरी क्लीनिकल केस स्टडी भी पूरी हो चुकी है, जबकि क्लीनिकल कंट्रोल ट्रायल अपने अंतिम दौर में है। जल्द ही इसका डाटा मिलने वाला है, जिसके मिलते ही फाइनल एनालिसिस कर करीब दो हफ्तों के अंदर दवा बाजार में उतार दी जाएगी।


Post a Comment

0 Comments