500 रुपये के लिए 100 साल की मां को खाट सहित घसीटते हुए बैंक पहुंची 60 साल की बेटी

मां को खाट से घसीटते हुए बैंक ले जाती महिला.


नई दिल्ली. सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों ओडिशा (Odisha) का एक ऐसा वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे. वीडियो में एक महिला अपनी 100 साल की मां को खाट पर इसलिए खसीटते हुए बैंक ले जा रही है, ताकि उसे 500 रुपये पेंशन (Pension) मिल सके. बताया जाता है कि यह वीडियो ओडिशा के नौपारा जिले का है. महिला के मुताबिक बैंक मैनेजर ने फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए बुजुर्ग को बैंक तक लाने की बात कही थी. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जिला कलेक्टर ने कहा है कि बैंक मैनेजर महिला के घर वेरिफिकेशन के लिए जाने वाले थे लेकिन महिला पहले ही बुजुर्ग को लेकर बैंक पहुंच गई.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 

ओडिशा के नौपारा जिले के बरगांव का है. वीडियो में 60 साल की पूंजीमति देई अपनी मां लाभे बघेल को खाट पर घसीटती हुई नजर आ रही है. बताया जाता है कि वह मां के जनधन खाते में आई राहत राशि निकलवाने के लिए बैंक जा रही है. कोरोना महामारी के बाद केंद्र सरकार ने महिला जनधन खाताधारकों के अकाउंट में तीन महीने तक 500 रुपये जमा कराए हैं.

kalpataru ojha@Ojha_kalpataru

An elderly woman had to drag her 100-year-old mother on a cot to the Bank , at Nuapada District of Odisha, as officials refused access to her Jan Dhan Yojana account without physical verification.The incident took place three days back but videos viral on Saturday




बरगांव के लोगों का कहना है कि पूंजीमति 9 जून को अपनी मां के खाते में आए 1500 रुपये निकलवाने के लिए देई उत्कल ग्रामीण बैंक की स्थानीय ब्रांच में गई थी. हालांकि बैंक मैनेजर अजित प्रधान ने कथित तौर पर खाता धारक को ब्रांच में लाने को कहा. पूंजीमति ने बताया कि उसके पास पैसे नहीं थे और मां खाट से उठ नहीं सकती है. इसलिए वो अपनी मां को खाट ​सहित घसीट कर बैंक ले आई. पूंजीमति ने बताया कि मां को ब्रान्च ले जाने के बाद मैंनेजर ने पेंशन की राशि उन्हें निकालकर दी.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में बैंक मैनेजर को लेकर गुस्सा दिखाई दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए नौपारा जिले की ​कलेक्टर मधुस्मिता साहू ने कहा कि मैनेजर ने अगले दिन वेरिफिकेशन के लिए घर आने की बात कही थी, लेकिन महिला इससे पहले ही अपनी मां को खाट में घसीटते हुए बैंक ले आई. साहू ने कहा कि मैनेजर बैंक में अकेले ही काम करते हैं इसलिए उनके लिए उसी दिन जाना मुश्किल था इसलिए उन्होंने महिला को अगले दिन आने की बात कही थी.

Post a Comment

0 Comments