आ गई सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, साथ ही किया गया कोरोना टेस्ट- सामने आया मौत का कारण

14 जून 2020 को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट देर रात आई जिसमें आत्महत्या की पुष्टि की गई है। वहीं, उनका कोरोना टेस्ट भी लिया गया है, जिसका रिपोर्ट अभी आना है। जबकि ऑर्गेन को जांच के लिए जेजे अस्पताल भेज दिया गया है। जहां जांच की जाएगी कि उनके ऑर्गन्स में किसी तरह का जहर या ड्रग्स तो नहीं है।

मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। मुंबई पुलिस ने कहा कि उन्हें सुशांत के कमरे से कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। सुशांत के नौकर ने पुलिस को उनके आत्महत्या की जानकारी दी।  

Sushant Singh Rajput


रविवार का दिन सुशांत ने आम दिनों की तरह ही शुरु किया। वह साढ़े छह बजे उठे, साढ़े नौ बजे सुशांत ने जूस पिया और अपने कमरे में बंद हो गए। सुशांत अपने कमरे में 12.30 बजे तक बंद रहे। जब उनका नौकर उनके कमरे में खटखटाने गया और सुशांत ने दरवाज़ा नहीं खोला तब चाभी बनाने वाले को बुलवाया गया और दरवाज़ा खोला गया।

डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

रविवार को ढाई बजे सुशांत के शव को बीएमसी कूपर हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह घटना उनके परिवार और चाहने वालों के लिए किसी सदमे से कम नहीं। 

मुंबई पहुंचा परिवार

सुशांत सिंह राजपूत का परिवार मुंबई पहुंच चुका है। सोमवार को सुशांत का अंतिम संस्कार किया जा सकता है।

ज्यादा लोग नहीं होंगे शामिल

कोरोना वायरस की वजह से सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे। एक्टर के पिता के अलावा सिर्फ कुछ और करीबी ही साथ होंगे।

डिप्रेशन में थे सुशांत

रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत लंबे समय से डिप्रेशन में थे, लेकिन रेगुलर दवाइयां नहीं ले रहे थे।

लोकप्रिय चेहरा

सुशांत सालों तक टेलीविजन और फिल्मों का लोकप्रिय चेहरा रहे हैं। यह हादसा उनके चाहने वालों के लिए किसी सदमे से कम नहीं है।

श्रद्धांजलि

फिल्मीबीट की ओर से इस बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

Post a Comment

0 Comments