
नई दिल्ली, भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (COVID-19) के 10,667 नए मामले सामने आए और 380 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में मरीजों की संख्या 3,43,091 हो गई है। इनमें से 1,53,178 एक्टिव केस है और 1,80,013 अब तक ठीक हो गए हैं। वहीं 9,900 लोगों की मौत हो गई है। देश कोरोना संक्रमित तेजी से ठीक हो रहे हैं। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार देश में अब तक 52.46 फीसद मरीज ठीक हो गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1,07,958 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 53,030 एक्टिव केस है और 50,978 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 3950 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दिल्ली में 41,182 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 24,032 एक्टिव केस है और 15,823 मरीज ठीक हो गए हैं। 1327 लोगों की मौत हो गई है। तमिलनाडु में 44,661 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 19,679 एक्टिव केस हैं और 24,547 मरीज ठीक हो गए हैं। 435 लोगों की मौत हो गई है।
राजस्थान में केवल 2836 और मध्य प्रदेश में 2567 एक्टिव केस
स्वास्थ्य मंत्रलाय के अनुसार गुजरात में अब तक 24,055 मामले सामने आए हैं। इनमें से 5886 एक्टिव केस है और 16,664 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 1505 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश में 13,615 मामले सामने आए हैं। इनमें से 4948 एक्टिव केस हैं और 8268 मरीज ठीक हो गए हैं। 399 लोगों की मौत हो गई है। राजस्थान में 12,694 मामले सामने आए हैं। इनमें से 2836 एक्टिव केस है और 9566 मरीज ठीक हो गए हैं। 292 लोगों की मौत हो गई है। पश्चिम बंगाल में 11,087 मामले अब तक सामने आ गए हैं। इनमें से 5552 एक्टिव केस है। 5060 मरीज ठीक हो गए हैं। 475 लोगों की मौत हो गई है। मध्य प्रदेश में 10,935 मामले सामने आए हैं। इनमें से 2567 एक्टिव केस है और 7903 लोग ठीक हो गए हैं। 465 लोगों की मौत हो गई है।
0 Comments