सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड पर बोले डायरेक्टर- पता था वो ये करेगा, परवीन बॅाबी की राह पर चल रहा था

सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सुशांत ने सुसाइड करके अपने जीवन को समाप्त कर दिया। हर कोई ये चर्चा उठा रहा है कि आखिर ऐसी कौन सी दिक्कत रही जिसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। काश, वो किसी से बात कर लेते।

खैर, उनके जाने के बाद कई तरह की रिपोर्ट सामने आ गई है। पुलिस ने ये साफ कर दिया है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की है। उनके कमरे से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन मुकेश भट्ट ने सुशांत से मुलाकात का एक किस्सा शेयर करते हुए जाहिर किया है कि वो काफी समय से डिप्रेशन में थे।

Sushant singh rajput


वह इस बात को भाप चुके थे कि सुशांत परवीन बॅाबी की राह पर चल रहे हैं और कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। उन्होंने इस संबंध में महेश भट्ट से भी बात की थी।

सुशांत के सुसाइड से चकित नहीं हूं

निर्देशक महेश भट्ट ने एक चैनल से बातचीत में कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत एक बेहतरीन कलाकार थे। उनके सुसाइड की खबर से मैं चकित नहीं हूं। मुझे काफी पहले इस बात का अंदेशा हो गया था। 

सुशांत सिंह राजपूत मेरे पास आए थे

मेरी सुशांत से पहली मुलाकात तब हुई जब हम आशिकी 2 की शुरुआत कर रहे थे। उस वक्त सुशांत मेरे पास आया था। फिल्म में काम करने की ख्वाहिश जाहिर की थी। लेकिन तारीख की दिक्कत के कारण हम काम नहीं कर पाए। मामला जम नहीं पाया। 

मुझे पता चला था कि इस लड़के में सबकुछ ठीक नहीं है

इसके बाद सड़क 2 के दौरान फिर से मेरी सुशांत सिंह राजपूत से मुलाकात हुई थी। इस बार उनका भाव पूरी तरह से बदला हुआ था। बात करने से मुझे पता चल गया था कि इस लड़के में सबकुछ ठीक नहीं है। 

मैंने सुशांत से पूछा कि तुम ठीक हो

मैंने उस वक्त खुद सुशांत से पूछा था कि ठीक हो। उनके कहा था हां मैं ठीक हूं। उसने तब अपने परिवार और कई बातों का जिक्र किया था। मैंने सुशांत के बारे में अपने भाई महेश भट्ट से भी चर्चा की थी। 

परवीन बॉबी की राह पर चल रहा था

मैंने महेश भाई से कहा था कि इस लड़के में सबकुछ ठीक नहीं है। यह परवीन बॉबी की राह पर चल रहा है। हम साथ काम करना चाहते थे लेकिन मामला जमा नहीं। लेकिन उससे मिलने के बाद मुझे कुछ ठीक नहीं लग रहा था।

मनोवैज्ञानिक की सलाह रहा था वो

वो एक बेहतरीन कलाकार था। उसका जाना दुखद है। मैं सुशांत के बेहद करीब नहीं था। मेरी उससे केवल दो बार ही मुलाकात हुई थी। मैंने उसके बारे में पता किया था। मुझे ज्ञात हुआ कि वह मनोवैज्ञानिक की सलाह ले रहा है। उसका इलाज शुरू है। 

Post a Comment

0 Comments