
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ रहे मामलों के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि राज्य में फिर से लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। सरकार ने लोकल ट्रेन को शुरू करने का निर्णय लिया है। इस बाबत रेल मंत्रालय ने राज्य सरकार से एसओपी सौंपने के लिए बोला है। उद्धव सरकार ने गृह मंत्रालय से अत्यावश्यक सेवाओं और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारियों के लिए लोकल ट्रेन शुरू करने की सिफारिश की थी। राज्य सरकार की सिफारिश के बाद अब रेल मंत्रालय ने उद्धव ठाकरे सरकार से लोकल ट्रेन सेवा शुरू करने के लिए सुझाव देने के लिए कहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकल ट्रेन को सभी फास्ट ट्रेन के स्टेशन पर रोका जाएगा। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि अगले हफ्ते तक मुंबई की लाइफ लाइन कहे जाने वाली लोकल ट्रेन फिर से पटरी पर दौड़ने लगेगी। मालूम हो कि महाराष्ट्र शिक्षा विभाग ने स्कूलों को खोलने के लिए तारीखों का सुझाव भी दिया है। विभाग ने कहा कि कक्षा 1 से 5वीं तक सितंबर में खोले जाने चाहिए। कक्षा 6 से 8वीं तक के अगस्त और 9 से 10वीं तक 12 जुलाई से स्कूल खुलने चाहिए। 10वीं का रिजल्ट आने के बाद 11 क्लास के स्कूल खोल दें।
0 Comments