उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक देवर ने अपनी भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मामला जिले के बिसौली कोतवाली कोतवाली क्षेत्र के गांव अंतरपुरा का है। यहां राहुल से देर रात किसी बात को लेकर अपनी भाभी से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की देवर राहुल ने अपनी भाभी हीरा कली की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद राहुल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

dever hanged self after murdered his bhabhi
पहले भी कई बार हो चुका था विवाद
मृतका हीरा कली के पति श्रीदेव ने बताया कि दोनों में पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। रात में पता नहीं किस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई और क्यों राहुल ने उसकी पत्नी की गोली मार दी और खुद भी आत्महत्या कर ली। श्रीदेव ने कहा कि कई बार इससे पहले उसका भी राहुल से झगड़ा भी हो चुका था। दोनों भाईयों में आपस में बोल चाल नहीं थी। इसी बात को लेकर छोटा भाई रंजिश मानता था।
एक जून को होनी थी देवर की शादी, लेकिन...
मामले में एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी का कहना है कि एक देवर अपनी भाभी की हत्या कर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताता कि राहुल की शादी एक जून को होनी थी। राहुल को लगा शादी तोड़ने में भाभी का हाथ है। इसी के चलते आवेश में आकर उसने अपनी भाभी की हत्या कर दी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
0 Comments