बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक निधन पर पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक व्यक्त कर रही है। अभिनेता ने बांद्रा स्थित अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुशांत सिंह राजपूत काफी लंबे समय से डिप्रेशन में थे और वो इसका इलाज भी करवा रहे थे। अभिनेता के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनके कई पुराने वीडियोज और फोटोज वायरल हो रही हैं। इसी बीच अभिनेता की उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ एक फोटो बड़ी तेजी इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है।
इस फोटो में सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती जिम के बाद स्पॉट किए गए थे। और माना जा है कि दोनों स्टार्स की यह आखिरी तस्वीर है, जो 11 मार्च को ली गई थी। इस फोटो में सुशांत सिंह राजपूत नील रंग की प्रिंटेड टी-शर्ट और काले रंग की शॉर्ट्स पहने हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि रिया एक गैलेक्सी प्रिंट योगा शॉर्ट्स और एक ग्रे टॉप में नजर आ रही हैं। सुशांत और रिया अक्सर एक साथ वर्कआउट करते थे। उन्हें कई बार जिम के बाहर स्पॉट किया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, आत्महत्या करने से पहले सुशांत सिंह राजपूत ने रिया को कॉल किया था। लेकिन उन्होंने अभिनेता का कॉल नहीं उठाया था। सूत्रों के मुताबिक पुलिस रिया और उनके घरवालों से सुशांत सिंह राजपूत को लेकर पूछताछ करेगी। सुशांत का 15 जून को अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सुशांत के अंतिम संस्कार में उनकी फैमिली के अलावा रिया चक्रवर्ती, कृति सेनन और श्रद्धा कपूर समेत बॉलीवुड के कई स्टार्स मौजूद थे।
सुशांत सिंह राजपूत ने अगर आत्महत्या ना कि होती तो वो रिया चक्रवर्ती के साथ रूमी जाफरी की फिल्म रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में बड़े परदे पर दिखाई देते। दोनों जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू करने वाले थे। लेकिन किस्मत को शायद ये मंजूर ना था। छोटे परदे से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने 'काई पो छे', 'एमएस धोनी' और 'छिछोरे' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में अपनी एक्टिंग के जरिये दर्शकों का दिल जीता था।
0 Comments