गरीब मालिक अस्पताल में हुआ एडमिट, देखने पहुंचे वफादार कुत्ते, कहानी सुन रो पड़ेंगे आप



कुत्ते सबसे वफादार जानवर माना जाता है। दुनिया में जानवरों से इंसानों का तरह-तरह का प्यार अक्सर हम लोग सोशल मीडिया पर देखते रहते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर आजकल एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है जिसमे कुछ कुत्ते अस्पताल के गेट पर खड़े हुए हैं।




ब्राजील के रियो डू सुल शहर से वायरल हुई यह पोस्ट बेहद भावुक है। यहां एक बेघर शख्स की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया तो शख्स के पीछे-पीछे चार कुत्ते भी अस्पताल पहुंच गए, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।




अस्पताल में भर्ती उस बेघर शख्स का अपना कोई नहीं था। लेकिन अस्पताल के बाहर खड़े चार जानवरो की आंखों में उसके लिए प्यार साफ देखा जा सकता है।


Post a Comment

0 Comments