
1. मोर: मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है. मोर शिव के पुत्र कार्तिकेय का वाहन भी है मोर का पंख श्री कृष्ण अपने मुकुट में लगाके रखते थे. मोर की हत्या हिन्दू धर्म में महापाप है।
2. नीलकंठ :कहते है नीलकंठ को देखने से ही भाग्य के द्वार खुल जाते है और दशहरे के दिन इसके दर्शन को काफी शुभ माना जाता है मान्यता है कि इस दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन करने वाले व्यक्ति के घर में साल भर शुभ कार्य का सिलसिला चलता रहता है
3. हंस: जब कोई व्यक्ति सिद्ध हो जाता है तो उस व्यक्ति ने हंस पद प्राप्त कर लिया ऐसा कहते है और वही जो व्यक्ति समाधि में चला जाता है उसे परमहंस का पद प्राप्त होता है हंस प्यार और पवित्रता का प्रतीक है हिन्दू में हंस को मारना पिता और गुरू की हत्या के समान है।


0 Comments