भारत में मानसून की जोरदार दस्तक, देश के इन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट



मानसून पूरे महाराष्ट्र में दस्तक देने के साथ ही गुजरात और छत्तीसगढ़ के भी कुछ हिस्सों में पहुंच गया।


नई दिल्ली। देश के महाराष्ट्र, गुजरात व छत्तीसगढ़ सहित पश्चिमी और मध्य भारत के अधिकतर हिस्सों में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून दस्तक दे चुका है। हालांकि इसकी रफ्तार धीमी हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह मानसून की रफ्तार कुछ धीमी रहने की संभावना जताई है।


दक्षिण-पश्चिम मानसून सोमवार को गुजरात में दस्तक देने के साथ ही मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में पहुंच गया वहीं उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम गर्म और उमस भरा बना रहा।




वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आज मानसून ने गुजरात और मध्य प्रदेश के काफी हिस्से को कवर किया और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को छूआ है। अगले 48 घंटों के लिए कोंकण और गुजरात के कुछ हिस्से में भारी वर्षा का अनुमान है। झारखंड, छत्तीसगढ़ पूरा कवर और बिहार में बारिश जारी है।


मौसम वैज्ञानिक आर.के जेनामनी ने बताया कि कृषि के लिए अच्छा संकेत है। जून के दूसरे-तीसरे हफ्ते उत्तर पश्चिम इलाकों में तापमान ज्यादा रहता है। दिल्ली में आज तापमान 40-41 डिग्री था, 18-19 जून के बाद तापमान अच्छा हो जाएगा। इस बार दिल्ली का मानसून एडवांस है। 27-28 या उससे थोड़ा पहले दिल्ली में मानसून के आगमन की संभावना है।




इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान
नॉर्थ-वेस्ट राजस्थान पर बना ईस्ट-वेस्ट ट्रफ (द्रोणिका) गंगीय पश्चिम बंगाल की तरफ बढ़ गया है। इस ट्रफ के प्रभाव की वजह से अगले 2-3 दिनों में महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड और बिहार में भारी बारिश का अनुमान है। अगले 2-3 दिनों में कोंकण व गोवा, महाराष्ट्र, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश होने का अनुमान है।


अगले 48 घंटे के दौरान
जानकारी देते हुए मौसम विभाग के अनुसार, ‘उत्तरी अरब सागर, गुजरात और मध्य प्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ के बाकी हिस्सों में झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटे के दौरान दक्षिण-पश्चिमी मानसून के विस्तार के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं।’


Post a Comment

0 Comments