केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी सूचना, नौकरी खत्‍म करने की बात पर सरकार ने की स्थिति स्‍पष्‍ट

7th pay commission: 5 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह जरूरी खबर है। इन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्‍त करने को लेकर पिछले दिनों खबर सामने आई थी। आज सरकार ने इस पर अपना रूख स्‍पष्‍ट कर दिया है। सरकार ने साफ तौर पर इन बातों का खंडन करके कहा है कि इस प्रकार की खबरें गलत, भ्रामक एवं आधारहीन हैं। सरकार 5 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को नौकरी से निकालने नहीं जा रह है। ना ही ऐसा कोई प्रस्‍ताव है और ना ही ऐसा कोई निर्णय है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को अब चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है।

केंद्रीय कार्मिक राज्‍य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज दोपहर स्‍वयं ट्वीट करते हुए स्थिति स्‍पष्‍ट की है। उन्‍होंने लिखा है कि, एक न्यूज़ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार 5 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी कर रही है। #PIBFactcheck में इसे फेक न्यूज़ पाया गया है। वास्‍तविकता यह है कि सरकार ऐसे किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है। कृपया ऐसी फैलाई जा रही ख़बरों से सावधान रहें। डॉ. जितेंद्र सिंह ने PIB Fack Chek की पोस्‍ट को शेयर किया।

यह कहा गया था केंद्रीय कर्मचारियों की नौकरी को लेकर

इस प्रकार की खबर सामने आई थी कि केंद्र सरकार अब 5 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को कार्यमुक्‍त करने की योजना बना रही है। ऐसा होने पर सबसे अधिक कर्मचारी रेलवे एवं आयुध निर्माण कार्यालयों से निकाले जाएंगे। केंद्रीय कर्मचारियों का बड़ा भाग इन्‍हीं संस्‍थानों से है। इस मामले में केंद्रीय कार्मिक विभाग ने जानकारी मांगी है एवं 55 वर्ष की आयु पूरी होने पर या 30 साल की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों की जानकारी भेजी जाएगी। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि खर्चों पर नियंत्रण के लिए सरकार ऐसा कर रही है। श्रम संगठनों का हवाला देते हुए इसमें यह भी कहा गया था कि नई भर्ती के नाम पर अब सरकार पुराने कर्मचारियों को अनिवार्य रिटायरमेंट दे सकती है। जिन कर्मचारियों का स्‍वास्‍थ्‍य खराब रहता है, उन्‍हें भी इसमें शामिल किया जा सकता है। केंद्रीय कार्मिक मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्‍वयं इस खबर का खंडन कर दिया है और स्‍पष्‍ट कहा है कि ऐसा कुछ नहीं हो जा रहा है। कर्मचारी निश्चिंत रहें।

दावा: एक न्यूज़ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार 5 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी कर रही है।: फेक न्यूज़। सरकार ऐसे किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है। कृपया ऐसी फैलाई जा रही ख़बरों से सावधान रहें।

— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh)


दावा: एक न्यूज़ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार 5 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी कर रही है।: फेक न्यूज़। सरकार ऐसे किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है। कृपया ऐसी फैलाई जा रही ख़बरों से सावधान रहें।


Post a Comment

0 Comments