चाणक्य नीति: बुरा समय चल रहा हो तो क्या करें, जानिए..



जीवन में अच्छा समय चल रहा हो तो कोई ये नहीं सोचता कि ये कब खत्म होगा। जाहिर सी बात कौन चाहता है उसके जीवन में कभी बुरा समय आए।


जीवन में अच्छा समय चल रहा हो तो कोई ये नहीं सोचता कि ये कब खत्म होगा। जाहिर सी बात कौन चाहता है उसके जीवन में कभी बुरा समय आए। मगर अब ये तो सच्चाई बुरा समय है तो अच्छा भी ज़रूर आएगा और अगर अच्छा समय है तो एक न एक दिन बुरा भी आएगा। मगर अक्सर बुरे समय में इंसान अपनी सोचने समझने की शक्ति खो देता है और मान लेता है उसके जीवन में अब कुछ ठीक नहीं होगा। मगर क्या ये सोचना ठीक होता है। जी नहीं, ऐसा सोचना और इस बात को मान लेना कि वो अपने जीवन में सब कुछ खो चुका है न केवल उसके आत्म विश्वास को कम करता है बल्कि आने वाले अच्छे समय व सफलता को खुद अपने आप पीछे धकेल देता है। तो ऐसे में इंसान को क्या करना चाहिए? क्या ऐसा कर पाना ठीक नहीं होता? जी नहीं, बिल्कुल नहीं।




अगर आपके जीवन में बुरा दौर दस्तक दे चुका है, और चाहते हैं कि आप इससे जल्द से जल्द बाहर निकल जाएं। तो आपको चाणक्य की आगे बताई नीति में वर्णित बातों को अपने जीवन पर अपनाएं। क्योंकि इस समय कोरोना के कारण किसी एक देश का नहीं बल्कि पूरी दुनिया का बुरा वक्त चल रहा है। ऐसे में हर किसी के लिए चाणक्य के द्वारा बताई गई इन बातों को जानना बेहद ज़रूरी है।

बुरा समय आने पर इंसान भयभीत हो जाता है। डर के कारण वह किसी भी काम को सही से नहीं कर पाता है। ऐसे में चाणक्य कहते हैं कि बुरा समय आने पर व्यक्ति को सबसे पहले अपने डर पर ही काबू करना चाहिए। क्योंकि डर एक ऐसी चीज है जो हमें कमजोर बनाता है और फिर ये धीरे धीरे जिंदगी पर हावी होने लगता है। एक आत्मविश्वासी व्यक्ति ही बुरे हालातों को अच्छे से हैंडल कर सकता है जबकि एक डरा हुआ व्यक्ति ऐसा नहीं कर पाता है। इसलिए हालातों से लड़ने से पहले आपको डर से लड़ना होगा।


चाणक्य के अनुसार जब भी डर आपके पास आए तो एक योद्धा की तरह उस पर हमला कीजिए वो आपको कभी आपको मार नहीं पाएगा।



बीते समय को लेकर न पछताएं, न ही कभी अपने भविष्य की चिंता करें, वर्तमान में जिएं। हर किसी के जीवन में असफलता का दौर सबसे बुरा होता है। जिसके बारे में सोचकर अक्सर लोग परेशान होने लगते हैं। कहा जाता है व्यक्ति को अपने भूतकाल यानि बीते और अपनी असफलताओं से निकलने का प्रयास करना चाहिए।

इसके अलावा अपने आने वाले समय यानि भविष्य में क्या होगा इस बारे में सोचकर भी अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। अगर वर्तमान में हालात आपके पक्ष में नहीं है तो आपको उसे वैसे ही छोड़ दें और बुरा वक्त गुजर जाने का इंतजार करना चाहिए क्योंकि कोई भी चीज़ हमेशा के लिए नहीं होती फिर वो दुख हो या सुख।


व्यक्ति को बुरे समय के लिए ही अपने पैसों की बचत करके रखनी चाहिए। इस बात को हमेशा अपने दिमाग में रखना चाहिए कि अच्छा समय हमेशा नहीं रहता है, जिस तरह से अंधेरा प्रकाश में बदलता रहता है वैसे ही समय।

बुरे वक्त में अपना आत्मविश्वास कभी कम न होने दें। आत्मविश्वास में कमी से आपके दुश्मन को प्रगाढ़ हो जाते हैं। इसके विपरीच आपकी खुशी आपके शत्रुओं के लिए सबसे बड़ी सजा बन जाती है और वो कमज़ोर हो जाता है।


Post a Comment

0 Comments