
कोरोना काल में नींबू इम्यूनिटी बूस्टर का काम कर रहा है। इसकी वजह से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। लोगों को कोरोना से लड़ने की ताकत मिल रही है। डाक्टरों की सलाह है कि रोजाना नींबू-पानी पीने से न केवल कोरोना बल्कि कई अन्य बीमारियों से भी बचाव हो सकता है। नींबू में विटामिन सी होता है, जो कि कोरोना से लड़ाई लड़ने में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सबसे ताकतवर विटामिन माना जा रहा है। आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र से मंगाया जा रहा नींबू: विटामिन सी के लिए नींबू, संतरा और आंवले का सेवन करने की सलाह डॉक्टर देते हैं। लेकिन मंडी में इन दिनों में आंवला है नहीं, इक्का- दुक्का दुकानों पर ही आंवला उपलब्ध है साथ ही उसकी कीमत 120 रुपये प्रतिकिलो से भी अधिक है। फुटकर दुकानदार 150 रुपये प्रतिकिलो तक बेच रहे हैं। जबकि नींबू की कीमत मंडी में 15-20 रुपये किला है, फुटकर दुकानदार मंडी के बाहर 30-35 रुपये प्रतिकिलो नींबू बेच रहे हैं। नींबू की आवक भी भरपूर है। आढ़ती रामे चौधरी ने बताया कि मंडी में इन दिनों नींबू आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र से मंगाया जा रहा है। पिछले सीजन के मुकाबले इस बार नींबू के दाम में गिरावट है, इसकी मुख्य वजह होटल, ढाबे, शिकंजी की दुकानों का बंद होना है। बर्फ से बनाएं दूरी: अगर आप शिकंजी पीने के शौकीन हैं तो इन दिनों बर्फ से दूरी बनाइए। नींबू, सादा पानी और चीनी से शिकंजी तैयार कर इसका सेवन कीजिए, बर्फ का इस्तेमाल करने से इम्यूनिटी कमजोर होगी, डॉक्टरों की सलाह है बिना बर्फ के शिकंजी का सेवन करना ही इन दिनों स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए तीन विटामिन की जरूरत: कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल के वरिष्ठ मधुमेह एवं ग्रंथि रोग विशेषज्ञ डा. अमित छाबड़ा ने बताया कि इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन इ की आवश्यकता होती है। इनमें भी विटामिन सी सबसे कारगर है। कोरोना से लड़ाई में इम्यूनिटी बढ़ाने का सबसे सस्ता और अच्छा नींबू है। नींबू में विटामिन सी होता है, जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर पर वायरस के आक्रमण का प्रभाव नहीं पड़ता है।
0 Comments