घर के आंगन में लगाएं ये पौधे, मक्खी-मच्छर रहेंगे दूर



जैसे-जैसे मौसम में बदलाव हो रहा वैसे बीमारियां दस्तक दे रही है। बतादें कि मौसम (Weather) में बदलाव होने के साथ ही मक्खी, मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। दरअसल, मच्छरों के काटने से मलेरिया और डेंगू जैसी कई गंभीर बीमारियां होती है।


हालांकि, इन बीमारियों से बचने के लिए कई पौधों (Plants) की मदद ले सकते है। इन पौधों को आप कमरें में और बालकनी में लगाकर मच्छरों (Mosquitoes) से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि पौधे प्राकृतिक रूप से मक्खियों और मच्छरों को दूर रखते हैं।


1, सिस्ट्रोनेला का पौधा


मच्छरों से बचाव के लिए सिस्ट्रोनेला का पौधा इस्तेमाल करें। बतादें कि सिस्ट्रोनेला पौधे की महक से मच्छर दूर भागते है। इस पौधें के पत्तियों को कूटकर उसका रस चेहरे पर लगाकर मच्‍छर दूर भागते हैं।


2, तुलसी का पौधा


अगर बीमारियों से बचना है तो तुलसी का पौधा लगाए बतादें कि तुलसी हमारें वातावरण को शुद्ध रखता है। बतादें कि तुलसी से बनने वाला एसेंशियल ऑयल मच्छर और मक्खियों को दूर भगाता है।


3, पुदीना का पौधा


आप पुदीना का पौघा घर पर लगा सकते है। इससे घर पर मच्‍छर पास नहीं आते है।


4, गेंदा का पौधा


गेंदा का पौधा काफी असरकार होता है। बतादें कि गेंदे के फूल से निकलने वाली खुशबू से मच्छर दूर भागते हैं।


Post a Comment

0 Comments