चांद पर खरीदे गए प्लाट को लेकर सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने किया खुलासा, कहा '55 लाख की 

 सुशांत सिंह राजपूत की दुखद मौत को दो सप्ताह होने जा रहे हैं। फैंस को अभी भी अभिनेता की मृत्यु को लेकर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। सुशांत ने 14 जून को अपने मुंबई अपार्टमेंट में फांसी लगाकर जान दे दी थी। उनके निधन के बाद सुशांत के पिता और उनके परिवार के सभी सदस्य सदमे में हैं। तड़का बॉलीवुड के साथ बातचीत में, दिवंगत अभिनेता के पिता ने सुशांत की शादी से लेकर चांद पर प्लाट खरीदने को लेकर कई खुलासे किए हैं।

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने अभिनेता द्वारा चंद्रमा पर खरीदी है जमीन को लेकर खुलासा करते हुए कहा है कि, 'हां चांद पर उसे एक प्लाट खरीदा थे और अपनी 55 लाख की दूरबीन से देखता था। ' इसके बाद जब सुशांत की शादी की प्लानिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फरवरी-मार्च में उनकी शादी होनी थी। इस पर बात हुई थी उसने बोला था कि कोरोना में तो नहीं, फिर उसके बाद एक फिल्म आ रही है, वो करलेंगे उसके बाद फरवरी -मार्चा में में देखते हैं करेंगे। यही लास्ट बात हुई थी उसके साथ मेरी। '।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत जल्द ही बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से शादी करने वाले थे। इसके अलावा कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के बाद दोनों स्टार्स बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रूमी जाफरी की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में भी नजर आने वाले थे। सुशांत हमेशा से ही इस फिल्म की शूटिंग करने को लेकर काफी उत्साहित थे। फिलहाल, मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत ने किन कारणों की वजह से आत्महत्या की? इसके छानबीन करने में लगी हुई है। पुलिस ने सुशांत के घरवालों और रिया चक्रवर्ती समेत 23 लोगों से इस मामले में पूछताछ की है।

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' डिजिटल प्लेटफॉर्म डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर 24 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। मुकेश छाबड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुशांत के साथ संजना सांघी फीमेल लीड रोल में नजर आएंगी।

Post a Comment

0 Comments