सुशांत सिंह राजपूत के निधन के चंद मिनट बाद ही अंकिता लोखंडे ने क्यों डिलीट किया ये पोस्ट? फैंस पूछ रहे हैं हजारों सवाल

सुशांत सिंह राजपूत ने बीते रविवार को खुदखुशी कर ली है और उनके इस कदम से हर कोई सकते में है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार आज शाम को मुंबई में ही किया जाएगा। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन की खबर ने हर किसी को अंदर तक झकझोर दिया है। इस बीच उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का एक पोस्ट फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है, जिसे उन्होंने सुशांत के निधन के कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस पोस्ट को डिलीट किए जाने से अंकिता लोखंडे फैंस के हजारों सवालों से घिर चुकी हैं।

अंकिता लोखंडे ने इस पोस्ट पर लिखा था कि, 'भगवान लोगों को हमारी जिंदगी से इसलिए निकालते हैं क्योंकि उन्होंने वो बातें सुनी है, जो आपने नहीं सुनी। ' अंकिता लोखंडे ने इस पोस्ट को कुछ ही देर में डिलीट कर दिया लेकिन इस पोस्ट को देखने वाले लोग अब उनसे हजारों सवाल पूछने में लगे हुए है। कई लोग अनुमान लगा रहे हैं कि सुशांत सिंह राजपूत ने आखिरी समय में अंकिता से भी बात करनी चाही थी।

नीचे देखें अंकिता लोखंडे द्वारा डिलीट किया गया पोस्ट....

बुरी तरह टूट चुकी हैं अंकिता लोखंडे 

'पवित्र रिश्ता' में अंकिता लोखंडे के भाई का रोल अदा कर चुके पराग त्यागी ने खुलासा किया है कि सुशांत के निधन की खबर सुनकर इस सीरियल से जुड़ा हर कोई शख्स हैरान है। वहीं अंकिता लोखंडे इस खबर से बुरी तरह से टूट गई हैं।

6 साल तक साथ थे अंकिता और सुशांत 

अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत की पहली मुलाकात टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर हुई थी। इस सीरियल में दोनों ने एक-दूसरे के अपोजिट रोल अदा किया था और करोड़ों फैंस के दिलों में उनकी जोड़ी हमेशा के लिए बस गई थी। इस सीरियल के दौरान ही दोनों को प्यार हुआ और लगभग 6 साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट भी किया था। अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत की शादी की खबरें भी सामने आने लगी थी, लेकिन उसी दौरान दोनों हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गए थे।

Post a Comment

0 Comments