आज है चंद्रग्रहण, रखें इन बातों का ध्यान वरना उठाना पड़ेगा नुकसान

Chandra Grahan 2020: आज है चंद्रग्रहण, रखें इन बातों का ध्यान वरना उठाना पड़ेगा नुकसान


आज यानी 5 जून को साल का दूसरा चंद्रग्रहण लगेगा। आज रात को लगने वाला ये चंद्रग्रहण उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा। जिसमें सूतक काल नहीं लगेगा मगर इसके बावजूद कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी है। आज के इस ग्रहण के दौरान खासकर ग्रहण के बाद कुछ चीजें को ध्यान रखना जरूरी है।

ग्रहण को आस्था की नजर से देखा जाता है। ग्रहों की चाल और राशि बदलने का असर क्या पड़ेगा इस बात को भी देखा जाता है। ग्रहण का हमारे जीवन पर भी प्रभाव पड़ता है। इस साल पड़ने वाले ग्रहण की बात करें तो ये ग्रहण भारत समेत यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा।

इस महीने लग रहा है दो ग्रहण

इस जून महीने में 5 जून को  चंद्र ग्रहण लगेगा। वहीं जून की ही 21 तारीख को लग फिर से ग्रहण लग रहा है। ये सूर्य ग्रहण होगा। दोनों ही ग्रहण भारत में समेत दक्षिण पूर्व यूरोप और एशिया में दिखाई देंगे। इस साल कुल 6 ग्रहण लगने वाले हैं। जिसमें से पहला ग्रहण 10 जनवरी को लग चुका है। 

क्या होगा ग्रहण का समय

5 जून को लगने वाला चंद्र ग्रहण रात 11 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा जो 6 तारीख को 2 बजकर 34 मिनट (सुबह) तक रहेगा। इस ग्रहण को हम अपनी नंगी आंखों से देख नहीं पाएंगे। वहीं सूर्य ग्रहण जो 21 जून को लग रहा है उसका समय सुबह 9 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा जो दोपहर 3 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। 

इस ग्रहण को लम्बा ग्रहण कहा जा सकता है क्योंकि इसकी अवधि 5 घंटे 48 मिनट की होगी। ये ग्रहण आषाढ़ कृष्ण अमावस्या के दिन भारत में खंडग्रास के रूप में दिखाई देगा। बता दें पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी 2020 को लगा था। 5 जून को लगने वाला ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण है।

रखें इस बात का ध्यान

1. रखें साफ-सफाई

चंद्र ग्रहण के दौरान बहुत से काम करने की मनाही होती है। मगर घर से नकारात्मकता दूर भगाने के लिए ये जरूर है कि घर की साफ सफाई ठीक तरह रखी जाए। इसलिए ग्रहण के बाद घर को अच्छी तरह साफ जरूर कर लें। 

2. गंगाजल छिड़के

ग्रहण के बाद बिना स्नान किए कुछ ग्रहण ना करें। घर के मंदिर को शुद्ध करने के लिए उसमें गंगाजल जरूर छिड़के। घर में अलग-अलग जगहों पर भी ग्रहण छिड़क सकते हैं। 

3. दान आवश्यक

ग्रहण के बाद जरूरतमंदों या गरीबों को दान जरूर दें। आप अपनी राशि के अनुसार भी दान कर सकते हैं। सिर्फ यही नहीं आप पितरों को याद करें उनके नाम पर दान दें। ऐसा करने से ग्रहण का बुरा प्रभाव उतर जाएगा। 

Post a Comment

0 Comments