फोन से फोटो खींचते हुए ध्यान रखें ये ज़रूरी बातें, प्रोफेशनल फोटोग्राफर की तरह लगेगी हर फोटो



स्मार्टफोन के आने से फोटोग्राफी (phone photography) का ट्रेंड पूरी तरह से बदल गया है. लोग कहीं भी हों फोटोज़ (photos) लेना नहीं भूलते. वैसे तो मोबाइल में कई बेहतरीन ऐप्स से फोटोग्राफी (Photography) का काम आसान बना सकते हैं. लेकिन एक बात ये भी है कि स्मार्टफोन से बेहतरीन फोटो लेना इतना भी आसान नहीं है. जाहिर है कि आपने ऐसी खराब फोटोज बहुत देखी होंगी जो स्मार्टफोन से खीचीं गईं. इसके लिए कुछ बातों पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है. आई जानें कौन सी हैं वह 5 बातें जो फोन से फोटो खींचते हुए ज़रूर ध्यान में रखनी चाहिए...

शॉट को बैलेंस करने के लिए करें ग्रिडलाइन का इस्तेमाल:
अपनी मोबाइल फोटो को अगर बेहतर अंदाज में खींचना है तो अपने कैमरे की सेटिंग में जाकर ग्रिडलाइन को चालू कर लें. इसको ऑन करते ही कई सारी लाइनें आपको कैमरे में नजर आने लगेंगी. ये लाइन फोटोग्राफी के रूल ऑफ थर्ड पर काम करती हैं. इसमें कुल 9 कॉलम होते हैं. अगर आप अपनी फोटो को इन इंटरसेक्शन के बीच में लाते हैं तो फोटो ज्यादा बेहतर आएगी. साथ ही फोटो खींचते वक्त अपने ऑब्जेक्ट को फोकस करें.

फोटो के साथ करें एक्सपेरिमेंट:

अगर फोटो को एक अलग और खास ऐंगल से लिया जाए तो वे बेहतर दिखाई देती हैं. कोशिश करें कि किसी ऊंची जगह पर बैठते हुए फोटो खींचे और उड़ते हुए हवाई जहाज या चिड़िया की फोटो खीचें. आपका अनुभव गजब का होगा.




रिफ्लेक्शन के साथ खेलें:


जमीन में गिरे पानी में अपनी फोटो देखने से मन को बड़ा अच्छा लगता है. अब अगर आप इसे फोटो में उतारें तों कितना अच्छा होगा. इसलिए शीशे, चश्मे, पानी वाले गिलास की सतह पर बनने वाले रिफ्लेक्शन से खेलें और शानदार फोटोज क्लिक करें.

लीडिंग लाइन को ध्यान में रखकर खींचे फोटो:
आपने कई देखा होगा कि कई फोटोज में कुछ ऐसी लाइनें होती हैं जो यूज़र को कहीं दूर तक ले जाती हैं. इन्हें लीडिंग लीडिंग लाइन कहते हैं. ये सीधी भी हो सकती हैं और गोल भी. ऐसे में आप ट्रेन ट्रैक्स, सीढ़ियों और जंगल से गुजर रहे रास्तों की शानदार फोटोज खींच सकते हैं.

कलर को स्मार्टली इस्तेमाल करें:
अगर ऑब्जेक्ट को छोड़कर पूरी फोटो ब्लैक एंड वाइट हो तो? जाहिर है कि ये देखने में बेहद खूबसूरत लगेगी. इसके लिए आप कुछ खास ऐप की मदद ले सकते हैं. ऐप के ज़रिए आप फोटो को तुरंत ब्लैक एंड वाइट कर सकते हैं और जिस पार्ट को कलर करना चाहें कर सकते हैं.

Post a Comment

0 Comments