तलाक के बाद अदालत ने किए ये फैसला की आप चोक जाएंगे

रूस की अदालत ने तलाक के एक मामले में अनोखा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने रूस के एक रईस दंपति के बीच विवाद के बाद उनके दो मिलियन पौंड के आलीशान बंगले के बीच दीवार खड़ी करने का फैसला दिया। लेकिन फैसले के बाद भी दोनों की मुसीबत खत्म नहीं हो रही है।

ये हुआ फैसला:

कोर्ट ने बंगले को पति-पत्नि के बीच बराबर हिस्से में बांटने का फैसला दिया था। ऐसे में कोर्ट के आदेश के बाद बिल्डर ने उनके बंगले की बीचों बीच एक बड़ी दीवार खड़ी कर दी। दीवार बनाने के बाद 45 वर्षीय ग्लैमरस् तलाकशुदा पत्नी मार्गरीटा स्वित्नेनको दूसरे फ्लोर पर स्थित अपने बेडरूम में नहीं पहुंच पा रही हैं क्योंकि वहां पहुंचने वाली सीढ़ियां उनके पति सरगेई के हिस्से में आई है।

यहां है दंपति का आलिशान बंगला:

इस दंपति का यह आलीशान बंगला मॉस्को के आलीशान इलाके रुब्लयोव्का सुबर्ब में है। इस विवाद के बाद कोर्ट ने मार्गरीटा से कहा है कि वह अपने बेडरूम तक जाने के लिए खुद की सीढ़ियां अलग से बना सकती है। वहीं मार्गरीटा ने अपील कर इसके लिए 7 मार्च 2017 तक का समय मांगा है।

बिल्डर पर लगा ये आरोप:

मार्गरीटा ने इसके लिए दलील दी है कि उसके पास अभी सीढ़ियों के निर्माण के लिए पैसा नहीं है। 12 साल के बेटे और एक छोटी बच्ची की मां मार्गरीटा ने बिल्डर पर भी आरोप लगाया है कि बंगले के विभाजन के दौरान उसने कोर्ट के आदेश का उचित तरीके से पालन नहीं किया है।

Post a Comment

0 Comments