एक शब्द में विराट कोहली को करें डिस्क्राइब, रोहित शर्मा के जवाब ने सभी को किया हैरान

एक शब्द में विराट कोहली को करें डिस्क्राइब, रोहित शर्मा के जवाब ने सभी को किया हैरान




कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के दो मुख्य पिलर हैं. मैदान पर इन दोनों ही खिलाड़ियों ने कई बड़ी साझेदारियां की हैं. मगर अक्सर खबरें आती रही हैं कि रोहित-विराट के बीच के रिश्ते कुछ खास अच्छे नहीं हैं. जी हां, विश्व कप 2019 के बाद तो काफी वक्त तक इन खबरों ने सुर्खियां बटोरी थी. अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा


रोहित शर्मा ने टाला विराट पर सवाल



रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के 2 स्तंभ की तरह हैं. रविवार को जब फैस के साथ हिटमैन के सवाल-जवाब का सिलसिला शुरु हुआ तो तमाम क्रिकेटर्स के लिए फैंस ने एक शब्द बोलने की बात कही. जिसका रोहित सीधी तरह जवाब द रहे थे लेकिन जब विराट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब ही नहीं दिया और फैन को स्पेलिंग चेक करने के लिए कहा,

रोहित ने सवाल को टालते हुए लिखा- अपनी स्पेलिंग चेक करो.असल में फैन ने कोहली की स्पेलिंग गलत लिखी थी. लेकिन यदि रोहित चाहते तो वह रिप्लाई कर सकते थे. अब उनके इस तरह जवाब को टालने से एक बार फिर विराट-रोहित के बीच खटपट की खबरें लोगों के जहन में आ गई हैं.

सभी खिलाड़ियों के दिए सीधे जवाब

रोहित शर्मा ने जब इंस्टाग्राम पर फैन से इंट्रैक्ट किया. तो उस दौरान खिलाड़ियों ने उनसे धड़ल्ले से सवाल पूछना शुरु कर दिया. कई फैंस ने खिलाड़ियों के लिए एक-एक शब्द कहने के लिए कहा. जिसका रोहित सीधी तरह से जवाब देते नजर आए. महेंद्र सिंह धोनी- लीजेंड, शिखर धवन- गब्बर, केएल राहुल- जवाब में रोहित ने एक नंबर वाली इमोजी शेयर की है. 

विराट-रोहित के बीच आती रही हैं फूट की खबरें



और रोहित शर्मा के बीच मैदान पर अच्छी साझेदारियां तो देखने को मिलती ही हैं. मगर असल जिंदगी में उन दोनों के बीच दरार की खबरें अक्सर क्रिकेट के गलियारों में सुनाई देती हैं. आईसीसी विश्व कप 2019 के बाद भी इन खबरों को काफी तूल दिया गया था.

सेमीफाइनल में हारने के बाद रोहित टीम के बजाए परिवार के साथ पहले ही मुंबई आ गए थे. वैसे तो दोनों ही खिलाड़ी आपसी विवाद या दरार के सवालों से बचते हैं. मगर लगातार खबरों के बाद विराट कोहली ने इस टॉपिक पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि यदि हमारे बीच कुछ भी ऐसा होता तो आपको साफ नजर आता क्योंकि मैं बहुत एक्सप्रेसिव हूं. भले ही उस वक्त अपने बयान से विराट ने सबको शांत करा दिया हो, लेकिन अब रोहित शर्मा के इस तरह विराट के सवाल को टालने से दोनों के बीच की दरार की खबरों को चिंगारी मिल गई है.

यहां देखें रोहित के जवाब







Post a Comment

0 Comments