Haryana Board : दसवीं का परीक्षा परिणाम सोमवार को होगा घोषित



भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड(Haryana School Education Board) ने दसवीं के रिजल्ट व परीक्षा को लेकर चल रही अफवाहों पर बुधवार को विराम लगा दिया। शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. जगबीर सिंह(Dr. Jagbir Singh) ने सोमवार को ( 8 जून) दसवीं का रिजल्ट घोषित करने का ऐलान कर दिया। फिलहाल शिक्षा बोर्ड चार विषयों की परीक्षा के मूल्यांकन के आधार पर पांचवें विषय (विज्ञान विषय) के औसतन अंक शामिल करके रिजल्ट घोषित करेगा। साथ ही जो विद्यार्थी 11 वीं कक्षा में विज्ञान संकाय लेगा। उसको दसवीं कक्षा की सांइस विषय की परीक्षा को उत्तीर्ण करना निहायत जरूरी होगा। इस विषय की परीक्षा के अभी कोई शेडयूल या प्रस्तावित तिथि तय नहीं की गई।


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. जगबीर सिंह ने बताया कि सरकार की तरफ से परीक्षा के परिणाम घोषित करने की हरि झंडी मिलने के बाद उन्होंने परीक्षा परिणाम घोषित करने की पूरी तैयारी कर ली है। वे सोमवार को दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहे है। उन्होंने बताया कि फिलहाल दसवीं की कारोना वायरस संक्रमण से पहले मुख्य चार विषयों की परीक्षा हुई थी। उसके बाद 19 मार्च को शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाएं रद्द कर दी थी। विज्ञान विषय की परीक्षा नहीं हो पाई थी। अब वे केवल चार विषयों की परीक्षा में परीक्षार्थी को अंक आएंगे। उन अंकों की औसत निकाली जाएगी और उसके बाद पांचवे विषय(विज्ञान) के चार विषयों के औसत अंकों के हिसाब से अंक मानकर रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जो विद्यार्थी 11 वीं कक्षा में विज्ञान संकाय में दाखिला लेगा। उस विद्यार्थी को दाखिला लेने के बाद दसवीं के विज्ञान विषय की परीक्षा देनी होगी।


Post a Comment

0 Comments