
Central Government Increment: कोरोनावायरस का असर राज्य व केंद्र सरकारों पर भी साफ तौर पर दिख रहा है. यही वजह है कि केंद्र सरकार लगातार नई घोषणाएं कर रही है. अभी कुछ दिन पहले ही केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर रोक लगाने के बाद अब एक और खबर आ रही है..
जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार ने सभी केंद्रीय कर्मचारियों के एनुअल अप्रेजल (इंक्रीमेंट) को अगले साल तक के लिए टाल दिया है. यानी इस साल सैलरी नहीं बढ़ेगी..
किसने दिए आदेश
ये आदेश डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल ट्रेनिंग (DoPT) ने जारी किए हैं. आदेश में कहा गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों के एनुअल परफॉर्मेंस एसेसमेंट रिपोर्ट (APAR) को पूरा करने की मियाद बढ़ा दी गई है..
कितना इंतजार
नए आदेश को समझें तो APAR की मियाद बढ़ाकर अगले साल मार्च 2021 तक कर दी गई है. यानी इससे पहले वेतन में बढ़ोत्तरी नहीं होगी..
ये आदेश 11 जून को जारी किया गया था. हमारे सहयोगी zeebiz.com के मुताबिक केंद्र सरकार के इस फैसले का असर ग्रुप ए, बी और सी के अधिकारियों पर पड़ेगा..

बता दें कि इसी साल अप्रैल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) की बढ़ोतरी को टाल दिया गया था..
0 Comments