दूरदर्शन पर जब से रामायण का प्रसारण फिर से शुरू हुआ है तब से सीरियल के स्टार्स भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। खासतौर पर रामायण की सीता दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण सुनील लहरी। रामायण के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं। वो रोज़ अपने फैंस के साथ सीरियल से जुड़े किस्से वीडियो के जरिए शेयर करते रहते हैं। बीच-बीच में सुनील फैंस के लिए अपने नए-नए लुक की तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में एक्टर ने अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिस देखकर आपका भी सिर चकरा जाएगा।
सुनील ने ट्विटर अकाउंट पर अपना का एक कोलाज शेयर किया है जिसमें एक तरफ तो वो नज़र आ रहे हैं और दूसरी तरफ एक लड़की, और ये लड़की कोई और नहीं बल्कि ख़ुद सुनील लहरी ही हैं। जी हां, फोटो में आपको जो लड़की नज़र आ रही है वो कोईऔर नहीं रामायण के लक्ष्मण ही हैं जिन्हें आप रोज़ टीवी पर देखते हैं।
दरअसल, सुनील के फैंस ने उन्हें एक नया रूप दिया है, जो सुनील को भी काफी पसंद भी आया है। एक्टर के फैंस ने उनकी फोटो को फेसएप की मदद से एडिट कर के लड़की में तब्दील कर दिया है। वैसे सुनील लड़की के लुक में काफी क्यूट भी लग रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, ‘धन्यवाद लक्ष्मण जी की सेना मुझे एक नए स्वरूप से मिलाने के लिए’।
Dhanyavad Lakshman Ji ki sena mujhe mere Ek Naye Swaroop Se milane Ke Liye😄😄😄😆😆
— Sunil lahri (@LahriSunil)
इससे पहले भी एक्टर ने अपने अलग लुक की एक फोटो ट्विटर पर शेयर की थी जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। उस फोटो में सनील के बालों में एक पॉनी टेल यानी चोटी नज़र आ रही थी। इस लुक में सुनील काफी कूल लग रहे थे। फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा था,'इस लॉकडाउन में सिर के बाल काटने की कला भी सिखा दे, सिर्फ पीछे के बाल नहीं काट पाया।' सुनील ने लिखा, 'इस लॉकडाउन ने अपने खुद के बाल काटना भी सिखा दिया सिवाए पीछे के बालों के।'
Is lock down mein sarke Bal kaatne ki Kala bhi Sikha De sirf Piche ke bal Nahin Kat Paya 😂😂 ...this lock town has taught how to cut your own hair except back hair😆😆😆
— Sunil lahri (@LahriSunil)
0 Comments