नौकरियां: 12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन वालों तक के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया



यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, बिहार के केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल, झारखंड लोक सेवा आयोग और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

भिन्न-भिन्न योग्यता रखने वाले और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अच्छी नौकरी की तलाश करने वालों के पास यह एक सुनहरा मौका है। इसे हाथ से न जाने दें और भर्तियों की अधिक जानकारी के लिए यह लेख पढ़ें।


#1

10वीं पास से ग्रेजुएट उम्मीदवारों तक के लिए हो रही भर्ती


यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने ट्रेनी, माइनिंग मेट, अपरेंटिस, अटेंडेंट और ड्राइवर के 136 पदों पर भर्ती निकाली है।

इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों के लिए इसकी आवेदन तारीख को आगे बढ़ाकर अब 10 कर दिया गया है।

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास, 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवार इसके लिए योग्य हैं। वहीं उनकी आयु अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट है।


#2

बैंक भर्ती के लिए करें आवेदन


सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने काउंसलर FLCC पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इसके लिए 31 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं। अगर आप ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है तो इस भर्ती के लिए पात्र हैं।

इसके साथ ही उम्मीदवार के लिए आयु सीमा भी तय की गई है।


#3

बिहार में इन पदों पर हो रही भर्ती


बिहार के केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल ने वन रक्षक के पदों पर भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

इस भर्ती के लिए 4 सितंबर तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। किसी मान्या प्राप्त संस्थान से 10वीं पास उम्मीदवार इसके लिए पात्र हैं।

इसके साथ ही उनकी आयु 18-23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट है।


#4

MBA वालों के लिए यहां हो रही भर्ती


झारखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक नगर नियोजक के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 10 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

इस पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से MBA या अन्य मास्टर डिग्री धारक लोग योग्य हैं। इतना ही नहीं उनकी आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

उम्मीदवारों के चयन के लिए सिर्फ साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।


Post a Comment

0 Comments