कोराना तेज़ी से अपने पैर पसार है इसी बीच एक सुखद ख़बर आ रहीं की 15 अगस्त को भारतीय फार्मास्यूटिकल कंपनी बायोटेक ने वैक्सीन तैयार किया है. बायोटेक और आईसीएमआर की तरफ से वैक्सीन लॉन्चिंग की संभावना जताई जा रही है।
कोरोना की इस वैक्सीन को हाल ही में ह्यूमन ट्रायल की इजाजत मिली है. ICMR (आईसीएमआर) की ओर से जारी किए गए लेटर के मुताबिक, 7 जुलाई से ह्यूमन ट्रायल के लिए इनरोलमेंट शुरू हो जाएगा. इसके बाद अगर सभी ट्रायल सक्सेस हुए थे तो आशा है की 15 अगस्त तक कॉरोना की वैक्सीन (Corona Vaccine) को लॉन्च किया जा सकता है. सबसे पहले भारतीय कंपनी बायोटेक इसे मार्केट में उतार सकती है।
Bharat Biotech Corona Vaccine / ICMR
गौरतलब है कि बीते दिनों ही हैदराबाद की फार्मा कंपनी भारत बायोटेक (Bharat Biotech) ने दावा किया था कि उसे कोवैक्सीन के फेज-1 और फेज-2 के ह्यूमन ट्रायल के लिए डीसीजीआई से हरी झंडी भी मिल चुकी है. कंपनी ने यह भी कहा है कि ट्रायल का काम जुलाई के पहले हफ्ते में ही शुरू किया जाएगा।
भारत बायोटेक का वैक्सीन बनाने में पुराना अनुभव है, इससे पहले भारत बायोटेक कंपनी (Bharat Biotech Company) ने पोलियो, रेबीज, रोटावायरस, जापानी इनसेफ्लाइटिस, चिकनगुनिया और जीका वायरस के लिए भी वैक्सीन बनाई है. ह्यूमन ट्रायल के लिए इनरोलमेंट की शुरूआत 7 जुलाई से हो सकती है. इसके बाद चरणवद ट्रायल किया जाएगा. अगल ट्रायल सफल हुआ तो 15 अगस्त को वैक्सीन लॉन्च कर दी जाएगी।
0 Comments