नमस्कार दोस्तों, आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है । कई सारे लोग खाना खाने के बाद कुछ मीठा खाना पसंद करते है उसी तरह अगर आप रात में खाना खाने के बाद अगर थोडा सा गुड़ खाते है तो यह आपके सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद हो सकता है। आप तो यह जानते ही होंगे की गुड़ हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, यह पेट की कई समस्याओ से राहत दिला सकता है।
लेकिन अगर गुड़ रात के समय में खाना खाने के बाद खाते है तो यह अधिक ही फायदेमंद साबित हो सकता है, इससे पाचनतंत्र में सुधार होता है, पेट की कई समस्याओ से राहत मिलती है। इसलिए कई डॉक्टर भी चीनी को त्यागकर गुड़ खाने की सलाह देते है। चलिए आगे जानते है.. रात में गुड़ खाने के फायदो के बारे में –
1. गुड़ से खून की कमी दूर होती है। सुबह-सुबह पानी के साथ इसका सेवन करने से एनीमिया की शिकायत दूर होती है। यानी खून बढ़ाने में भी गुड़ मददगार है।
2. गुड़ गैस और पाचन से जुड़ी समस्या भी दूर करता है। खाना खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ का सेवन करें तो खाना आसानी से पचता है और गैस की समस्या नहीं होती है।
3. सांस संबंधी बीमारियों में भी गुड़ का सेवन फायदेमंद है। पांच ग्राम गुड़ को इतनी ही मात्रा के सरसों तेल में मिलाकर खाने से सांस से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलता है।
4. गुड़ थकावट को दूर करता है। बहुत थकान महसूस कर रहे हों, तब भी गुड़ का सेवन फरायदेमंद होता है। रात को सोते वक्त गुनगुने दूध के साथ गुड़ खाएं तो थकावट दूर होती है।
5. मुंहासे की समस्या आम है। खाने में ज्यादा तेल-मसाले के उपयोग से या धूल की वजह से मुहांसे निकलते हैं। अगर रोज थोड़ा-थोड़ा गुड़ खाएं तो इस समस्या से निजात मिल सकती है। प्राकृतिक चिकित्सा के जानकार डॉ. नीतीशचंद दुबे गुड़ के इस्तेमाल से त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है।
0 Comments