‘फिक्स’ था 2011 विश्व कप का फाइनल मैच, श्री लंका ने किया ये खुलासा

 

नई दिल्ली॥ श्री लंका ने क्रिकेट विश्वकप 2011 के फाइनल मुकाबले की न्यायिक जांच कराने का फैसला लिया है। श्री लंका में इन दिनों यह आरोप फिर सुर्ख़ियों में है कि क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल सन 2011 को इंडिया को ‘बेच’ दिया गया था। खेल मंत्रालय के सचिव केडीएस रुवानचंद्रा ने मीडिया को बताया कि यह जांच पुलिस को सौंप दी गई है। खेलों से सम्बंधित पुलिस की विशेष टीम इसकी जांच पड़ताल करेगी।

खबर के मुताबिक, पूर्व खेल मंत्री महिंदानंद अलुथगामगे ने आरोप लगाते हुए कहा था कि 2011 का वर्ल्ड कप श्री लंका ने इंडिया को सौंप दिया था। उन्होंने कहा था कि मुझे लगता है कि अब मैं इस मामले में बात कर सकता हूं मैं क्रिकेटर्स को कोई से नहीं जोड़ रहा हूं, किन्तु कुछ सेक्शन इसमें जुड़े हुए थे।

इनके खिलाफ होगी जांच

श्री लंका ने अर्जुना रणतुंगा की कप्तानी में आखिरी बार 1996 में विश्वकप जीता था। इस टीम के कप्तान रहे रणतुंगा ने भी 2011 के वर्ल्ड कप के नतीजों पर हैरानी जाहिर करते हुए पहले इसकी जांच करने की बात कही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि पूर्व कप्तान और 2011 विश्वकप के फाइनल के मुख्य चयनकर्ता रहे अरविंद डिसिल्वा को जांच एजेंसियों ने मंगलवार को बुलाया है।

बता दें कि श्री लंका ने विश्वकप 2011 के फाइनल में 50 ओवर में 6 विकेट पर 274 रन बनाए थे। वहीं टारेगट का पीछा करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम के सचिन तेंडुलकर 18 रन बनाकर पविलियन लौट गए थे। मगर इसके बाद, इंडिया ने मैच में शानदार वापसी की थी।

लंकाई टीम की फील्डिंग भी इस मैच में बहुत अच्छी नहीं थी जिससे भारतीय बल्लेबाजों को बहुत सहायता मिली। इस मुकाबले में गौतम गंभीर ने 97 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। आखिर में महेंद्र सिंह धोनी (91) ने छक्का लगाकर भारतीय क्रिकेट टीम को खिताब दिलवाया था। वानखेड़े स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।


Post a Comment

0 Comments