ताजमहल के 22 बंद कमरों के पीछे छिपा हैं एक रहस्य, जानिए वो राज की बात!



आज हम आपको ताजमहल के बारे में कुछ ऐसा बताएंगे जिसको जानने के बाद में आप भी हैरान रह जाएंगे । बता दें कि, रूह को सुकून दोने वाली इस खूबसूरत इमारत के 22 बंद कमरो का राज अब तक राज बना हुआ है । आज तक कोई भी इन अंधेरे कमरों में बंद रहस्यों को दुनिया के सामने नहीं ला सके जिसके कारण ये राज एक राज ही बन कर रह गया ।

जैसे-जैसे लोग इस बारे में खोज करते गए वैसे-वैसे नित नई कहानियां लोगों के सामने आती रहीं । इन सबसे बड़ा सवाल ये था कि अगर शाहजहां ने इन कमरों को दुनिया से छिपाया था तो अब सरकार भी आखिर क्यों उसी लाइन पर चल रही है और सरकार लोगों को उन कमरों तक क्यों नहीं जाने दे रही । लोगों की मानें तो इन 22 कमरों तक पहुंचने का रास्ता ताज के वेंटीलेशन के लिए बनाए गए रास्तों से होकर जाता है । लेकिन कोई इन कमरों तक न पहुंच सके इसके लिए इन रास्तों को ईंट और चूना भरकर हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है ।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ये कमरे हिंदु धर्म के देवी-देवताओं की पेंटिंग्स और मूर्तियों से सजे हैं । लोगों को इस बात का पता न चल सके इसलिए इन्हें लोगों की नजरों से छिपा कर रखा गया है । इसके अलावा कहते हैं कि इन कमरों के बंद करने की वजह ये हैं कि इन कमरों के अंदर का हिस्सा संगमरमर से बना हुआ है, जो कि कार्बन डाई ऑक्साइड के संपर्क में आने से टूट सकता है ।


Post a Comment

0 Comments