केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह 8:00 बजे जारी किए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 20,903 नए मामले सामने आए हैं। देश में अभी तक 3,79,891 लोग ठीक हो चुके हैं। इन आंकड़ों के सामने आने के बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 6,25,544 हो गई है। वहीं 379 लोगो की जान जाने के बाद मरने वालों की संख्या 18,213 पहुंच गई है। आंकड़ों के अनुसार जिन लोगों की पिछले 24 घंटे में जान गई उनमें से सबसे अधिक 125 महाराष्ट्र के थे दिल्ली के 61, तमिलनाडु के 57, गुजरात तथा कर्नाटक के 19-19, उत्तर प्रदेश के 17, पश्चिम बंगाल 16 , हरियाणा के 11, जम्मू कश्मीर के 10, राजस्थान के 9, तेलंगाना तथा मध्य प्रदेश के आठ-आठ, बिहार के 7, आंध्र प्रदेश के 5, पंजाब के 3, पुडुचेरी के 2 और केरल तथा उत्तराखंड के एक-एक व्यक्ति की जान गई है।
नोएडा – न्यूज एजेन्सी भाषा के मुताबिक गौतमबुध्द नगर जिले में शुक्रवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में कोविड़ के 92 नए मरीज मिले हैं। इसी अंतराल में दो लोगों की मौत भी हो चुकी है एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे के अंदर 15 लोग ठीक होकर अब अस्पतालों से घर जा चुके हैं।
राजस्थान में भी कोरोना वायरस के 123 नए मामले सामने आए हैं और 5 लोगों की मौत हुई है। देश में वर्तमान रिकवरी डेट 60.72% है। सिक्किम में भी सेना के 12 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना को मामलो 101 हो गए हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है। मध्यप्रदेश में गुरुवार को 8 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 14106 हो गयी है। 10802 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं जबकि 27002 सक्रिय केस है।
0 Comments