यूपी की तर्ज पर गुड़गांव में भी लग सकता है 2 दिन का लॉकडाउन

गुड़गांव व फरीदाबाद सहित अन्य जिलों में कोरोना संक्रमितों के रोजाना बढ़ रहे आंकड़ों को लेकर राज्य सरकार चिंतित है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि राज्य सरकार उत्तर प्रदेश की तर्ज पर जिले में 2 दिन का लॉकडाउन लगा सकती है। सरकार की ओर से इसके संकेत दिए जा चुके हैं। लॉकडाउन के संकेतों की खबरों से कारोबार को पटरी पर लाने में जुटे दुकानदारों व कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि लॉकडाउन की नहीं, लोगों को संभलने की जरूरत है। 

मास्क भी नहीं लगा रहे कुछ लोग 

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि शहर की सड़कों, पार्क, कंस्ट्रक्शन साइटों, बाजार आदि जगहों पर लोग बिना मास्क ही घूम रहे हैं। यह भी एक बड़ा कारण है कि कोरोना संक्रमण पर रोक नहीं लग पा रही है। जो लोग मास्क पहन रहे हैं, उनमें कुछ अज्ञानता की वजह से जहां तहां फेंक रहे हैं। 

\Bसोशल डिस्टेंसिंग भी भूले 

कोरो\Bना वायरस संक्रमण से जीतने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग यानि दो गज की दूरी मूल मंत्र है। बाजार, मॉल व ऑफिसों के खुलने पर लोग इस मंत्र को भूल गए हैं। बाजारों में मेले जैसा माहौल दिखाई देता है। गिनी चुनी दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोल घेरे बने हैं। 

बॉर्डर खुलना भी वजह 

दिल्ली बॉर्डर पहले भी सील हो चुका है। बार्डर सील होने पर रोजमर्रा की सप्लाई के अलावा, दिल्ली में नौकरी पेशा लोग परेशान होते हैं। लोगों का मानना है कि बॉर्डर पर पाबंदी हटाया जाना भी संक्रमितों के बढ़ने का बढ़ा कारण है। अगर अब बॉर्डर सील किए जाते हैं तो परेशानी बढ़ने के साथ कारोबार प्रभावित होंगे। 

लॉकडाउन से फिर होगी उद्योगों को दिक्कत

एफआईआई, प्रदेश महासचिव, दीपक मैनी ने बताया कि फिर से लॉकडाउन उद्योगों के लिए बहुत खराब साबित होगा। सरकार शनिवार व रविवार को लॉकडाउन करती है तो रेगुलर प्रोसेस वाली इंडस्ट्री पर सबसे ज्यादा फर्क पड़ेगा। अगर लॉकडाउन का फैसला हो तो वह तैयारी के साथ हो और उसकी सूचना पूर्व में दी जानी चाहिए। 

Post a Comment

0 Comments