भारत से इन 3 ऐप ने बाँधा बोरियां बिस्तर, स्टाफ को निकाला, ऑफिस को…

भारत-चीन की सेना के बीच हुए खुनी संघर्ष के बाद भारत ने कई बड़े कदम उठाने शुरू कर दिए थे. आपको बता दें कि अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड की सब्सिडियरी यूसी वेब (ucweb) ने भारत में अपना कारोबार समेटना शुरू कर दिया है। भारत की ओर से चीन के 59 मोबाइल ऐप बैन किए जाने के बाद अब यूसी वेब ने ये कदम उठाया है, क्योंकि इन ऐप में से एक यूसी वेब भी है।


गौरतलब है कि भारत में इस कंपनी ने स्टाफ को नौकरी से निकालना शुरू कर दिया है। बता दें कि बैन किए गए ऐप में कंपनी के दो और ऐप शामिल हैं। चीन के 59 ऐप बैन करने की भी एक वजह यही थी, क्योंकि सरकार का मानना था कि इन ऐप की वजह से भारत की सुरक्षा को खतरा है। मोदी सरकार के इस कदम को डिजिटल स्ट्राइक भी कहा गया।

बता दें कि यूसी ब्राउजर ने तो अपना कारोबार समेटा ही है, साथ ही वीमेट (vmate) और यूसी न्यूज (uc news) ने भी अपना बोरिया बिस्तर बांधने की पूरी तैयारी कर दी है। यूसी ब्राउजर ने कंपनी के गुरुग्राम और मुंबई का ऑफिस बंद कर दिया है। न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक एक लेटर के जरिए 15 जुलाई को सभी कर्मचारियों को एक लेटर भेजकर इसकी जानकारी भी दे दी गई है। इतना ही नहीं, क्लब फैक्ट्री ने भुगतान तक रोक दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments