ससुराल आए दामाद से विवाद हुआ तो ससुरालीजनों ने उसकी पिटाई कर दी। दामाद का आरोप है कि सास और साले ने मिलकर उसे पीटा। उसके रुपये भी छीन लिए जिसके चलते वह 40 किमी. पैदल चलकर थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसे किराए के रुपये देकर घर भिजवाया। युवक ने पुलिस को ससुरालीजनों के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है।
फिरोजाबाद के अलूपुर निवासी रामू राठौर ने किशनी पुलिस से शिकायत की कि तीन दिन पूर्व वह कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम खडनी स्थित ससुराल आया था जहां गुरुवार को उसके साले बृजपाल और सास ने उसके साथ मारपीट की। उसके रुपये भी छीन लिए। रात में वह पैदल ससुराल से चला आया। लगभग 40 किमी. पैदल वह चला। रास्ते में किसी भी वाहन चालक ने उसे अपने वाहन में नहीं बिठाया। उसने पुलिस से घर भेजने के लिए किराया उपलब्ध कराने की मांग की। पुलिस ने उससे सौरिख जाकर तहरीर देने के लिए कहा तो उसने तहरीर नहीं दी। इसके बाद पुलिस ने उसे फिरोजाबाद जाने के लिए किराए के रुपये दिए और उसे घर भिजवा दिया।
0 Comments