नई दिल्ली(उत्तराखंड पोस्ट) दिल्ली से सटे गाजियाबाद से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है ।यहां गोविंदपुरम के आरके पुरम में रहने वाले नवदंपति ने आत्महत्या कर ली।इस घटना से दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।
जानकारी के मुताबिकक गोविंदपुरम में कोचिंग सेंटर चलाने वाले विशाल और नोएडा की एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत निशा की शादी 29 जून को हुई थी।बताया जा रहा है कि दोनों ही पहले से एक दूसरे को जानते थे और अलग-अलग जाति से संबंध रखने के बावजूद दोनों परिवार वालों की सहमति से इनकी शादी हुई थी।
शादी के बाद विशाल के घर में दो तीन दिन तो जश्न का माहौल रहा, लेकिन 2 जुलाई को विशाल घर से कोचिंग के लिए निकला लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं आया तो घर वालों ने पूरी रात उसे तलाश किया लेकिन कोई खबर नहीं मिली। 3 जुलाई को रेलवे ट्रैक पर विशाल का शव पड़ा मिला।
वही निशा के परिवार वाले विशाल का अंतिम संस्कार होने के बाद तीन जुलाई की ही शाम को उसे मायके ले आए, लेकिन 4 जुलाई की सुबह निशा भी अपने कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली। अभी तक नवदंपति की आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस दोनों के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर इसकी जांच कर रही है।
0 Comments