![]()
नागौर। नागौर जिले के नागौर लाडनूं राष्ट्रीय राजमार्ग 65 पर बुधवार शाम को सडक़ दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में मरने वाले हरियाणा के बताए जा रहे हैं। फिलहाल B जांच में जुटी है।
![]()
दुर्घटना सुरपालिया थाना क्षेत्र के झाड़ेली गांव बाइपास पर हुई, जिसमें एक ट्रेलर ने कार को चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर कार के ऊपर गिर गया, जिससे कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई। ट्रेलर को हटाने के लिए क्रेन व जेसीबी की मदद लेनी पड़ी।
![]()
दुर्घटना की सूचना मिलने पर नागौर से जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी व एसपी श्वेता धनखड़ भी मौके पर पहुंचे तथा मौके का जायजा लिया।
![]()
पुलिस थाना सुरपालिया अन्तर्गत ग्राम झाडेली के पास ट्रेलर और स्विफ्ट कार के मध्य हुई दुर्घटना पर जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक नागौर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागौर, वृताधिकारी जायल और थानाधिकारी जायल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
0 Comments