![]()
नई दिल्ली
देश में डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) में आज एक बार फिर से इतिहास बन गया। देश में पहली बार (First Time) इस ईंधन की कीमत 81 रुपये के पार पहुंची है। सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) द्वारा सोमवार को डीजल की कीमत में प्रति लीटर 11 पैसे की बढ़ोतरी करने की वजह से दिल्ली में यह 81.05 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इस दिन पेट्रोल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया गया। बीते मंगलवार को भी डीजल की कीमत में 25 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी जबकि पेट्रोल की कीमतों में अंतिम बार बीते 29 जून को 5 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। दिल्ली देश का अकेला राज्य है, जहां पेट्रोल से महंगा डीजल बिकता है।
दुनिया भर की अर्थव्यवस्था में हो रहा है सुधार
कोविड-19 (Covid-19) के प्रकोप भारत में भले ही खूब बढ़ रहा है, लेकिन दुनिया भर की अर्थव्यवस्था (Global Economy) में यह अवसान पर है। इसके बाद वहां अर्थव्यवस्था में कामकाज शुरू होने से कच्चे तेल की कीमतों (Crude oil price) में उछाल के लक्षण दिखने लगे हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार (International oil market) में बीते शुक्रवार की सुबह कारोबार शुरू होने के समय तो नरमी का रूख था लेकिन कारोबार की समाप्ति के समय यह एक डॉलर प्रति बैरल चढ़ कर बंद हुआ था। इससे पहले भी कीमत में थोड़ा-बहुत बढ़ोतरी हो ही रही थी।
डीजल हुआ महंगा जबकि पेट्रोल स्थिर
सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने आज फिर सिर्फ डीजल की कीमतों में ही 11 पैसे की बढ़ोतरी की जबकि पेट्रोल की कीमतों को नहीं छेड़ा गया। कल भी सिर्फ डीजल ही, 16 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। इससे पहले बीते मंगलवार को भी डीजल प्रति लीटर 25 पैसे महंगा हुआ था। पेट्रोल की बात करें तो इसमें बीते 14 दिनों से बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके दाम में अंतिम बार बीते 29 जून को बढ़ोतरी हुई थी, वह भी महज 5 पैसे प्रति लीटर। दिल्ली में आज, यानी 13 जुलाई, सोमवार, को पेट्रोल की कीमत पिछले दिनों के 80.43 रुपये पर टिकी रही, लेकिन डीजल छलांग लगा कर 81 रुपये के पार पहुंच गई। अब इसकी प्रति लीटर कीमत 81.05 रुपये हो गई है।
आइए जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम...
शहर का नामपेट्रोल/रुपये लीटरडीजल/रुपये लीटरदिल्ली80.4381.05मुंबई87.1979.27चेन्नै83.6378.11कोलकाता82.1076.17नोएडा81.0873.01रांची80.2976.95बेंगलुरु83.0477.02पटना83.3177.89चंडीगढ़77.4172.39लखनऊ80.9872.9
0 Comments