राजस्थान के सियासी संकट में बड़ा मोड़, सचिन पायलट बोले- बीजेपी में नहीं जाऊंगा



Rajasthan Sachin Pilot Live Updates: अब सबकी नजर 10.30 बजे होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक पर है।

Rajasthan Sachin Pilot Live Updates: राजस्थान में जारी सियासी घमासान से बड़ा मोड़ आता दिख रहा है। कल तक बगावती तेवर दिखाते नजर आ रहे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने साफ कर दिया है कि वे भाजपा में शामिल नहीं होंगे। एक टीवी चैनल से बातचीत में देर रात उन्होंने यह बात कही। इसके बाद माना जा रहा है कि अशोक गहलोत सरकार बच गई है। अब सबकी नजर 10.30 बजे होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक पर है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने व्हीप जारी कर दिया है। यानी जो विधायक इस बैठक में शामिल नहीं होगा, उसकी विधायकी खतरे में आ जाएगी।

अब सभी की नजर इस बात पर है कि Sachin Pilot और उनके समर्थक विधायक बैठक में आते हैं या नहीं। बीते दिनों, जब अशोक गहलोत ने अपने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई थी, तब भी Sachin Pilot शामिल नहीं हुए थे। सचिन पायलट ने रविवार को कहा था कि उन्हें 30 विधायकों का समर्थन हासिल है और इस तरह अशोक गहलोत सरकार अल्पमत में है।

राजीव गांधी फाउंडेशन के साथ काम करने वाले विधायक पर सरकार गिराने के प्रयास का आरोप

राजस्थान में जिन तीन निर्दलीय विधायकों के खिलाफ सरकार को गिराने के प्रयास और खरीद-फरोख्त को लेकर मामला दर्ज किया गया है, वे अब जांच एजेंसियों के रडार पर आ गए हैं। रविवार को इनके खिलाफ राज्य भ्रष्टचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने छानबीन शुरू कर दी। इन विधायकों ने कहा कि वे कांग्रेस के साथ हैं। उनके बारे में गलत निर्णय किया गया है। उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया गया, जिससे उनके खिलाफ जांच हो। इसमें से एक निर्दलीय विधायक खुशबीर सिह जोजावर तो पिछले दो दशक से राजीव गांधी फाउंडेशन के साथ जुड़े हुए हैं।


Post a Comment

0 Comments