Xiaomi Mi Note 10 Lite Price Not Available View Specs
Google ने स्मार्टफोन्स के लिए नया ऑपरेटिंग सिस्टम Android 11 का बीटा वर्जन लॉन्च कर दिया है। गूगल के नए एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम को 2GB से कम रैम वाले स्मार्टफोन के लिए रोल आउट नहीं किया जाएगा। XDA डिवेलपर्स ने Android 11 के डिवाइस कॉन्फिगरेशन गाइड के हवाले से यह जानकारी दी है। इसके मुताबिक Android 11 के लिए स्मार्टफोन में कम से कम 2GB रैम होनी चाहिए। ऐसे स्मार्टफोन या डिवाइस जिनमें 2GB से कम रैम होगी वे Android Go प्रोग्राम के साथ लॉन्च किए जाएंगे।
गूगल सर्विसेज के लिए भी कंपनी ने नई गाइडलाइन्स पेश की है। रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे डिवाइस जिनमें 512MB की रैम होगी, ऐसे डिवाइसेस में गूगल मोबाइल सर्विस प्रीलोडेड नहीं मिलेगा। गूगल के नए बदलाव एंड्रॉयड 11 के स्टेबल रोलआउट के साथ शुरू होंगे। फिलहाल Android 11 टेस्टिंग फेज में है। कई सारी कंपनियां अपने स्मार्टफोन्स में Android 11 Beta का अपडेट दिया है। इस गाइड में यह साफ किया है कि पहले लॉन्च हो चुके डिवाइस को इससे दूर रखा गया है। यानी पुराने स्मार्टफोन को मिलने वाला अपडेट पूरे Android फीचर के साथ पेश किया जाएगा।
Android 11 स्टेबल अपडेट 8 सितंबर को होगा लॉन्च
Android 11 में Android 10 के मुकाबले कई अपडेट किए गए हैं। इसमें कई सिस्टम लेवल चेंज के साथ कुछ महत्वपूर्ण यूजर सेंट्रिक चेंज किए गए हैं। आपको बता दें कि इसके पहले बीटा रिलीज को पहले मई में रिलीज किया जाना था, लेकिन कोविड के चलते इसे बाद में जून में रिलीज किया गया था। हालांकि इस देर के बावजूद गूगल का कहना था कि वह एंड्रॉइड 11 के फाइनल वर्जन को तय समय पर ही रिलीज करेगा।
Android 11 को आखिरकार 8 सितंबर को ऑफिशियल तौर पर पेश किया जा सकता है, जो गूगल की पहले से ही तय डेडलाइन है। यह तिथि Google द्वारा अपने स्मार्ट होम समिट के लिए YouTube वीडियो में दिखाई गई थी। अभी Android 11 Beta 2 8 कॉम्पेटिबल पिक्सल डिवाइस के लिए अवेलेबल है। इनमें Pixel 2, Pixel 2 XL, Pixel 3, Pixel 3 XL, Pixel 3a, Pixel 3a XL, Pixel 4 और Pixel 4 XL जैसे डिवाइस हैं।
0 Comments