आज के समय दाढ़ी का सफेद होना एक आम समस्या है। खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान, अनुवाांशिक कारण और पोषक तत्वों की कमी के कारण दाढ़ी और सिर के बाल सफेद हो जाते है। सफेद बालों को काला करने के लिए हम कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है, लेकिन आपको बता दें कि इनमें मौजूद केमिकल आपके बालों के लिए नुकसानदेय साबित हो सकता है। ऐसे में आप घर में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल करके आसानी से नैचुरल तरीके से सफेद बाल पा सकते हैं।
नारियल तेल और दही
सफेद बालों को काला करने के लिए एक बाउल में नारियल तेल और दही डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद इसे दाढ़ी पर लगाएं। कुछ देर लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें।
गाय के दूध से बना मक्खन
दाढ़ी के बालों को काला करने के गाय के दूध का मक्खन काफी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए रोजाना मक्खन से दाढ़ी-मूंछ की मालिश करें। कुछ ही दिनों मे असर नजर आ जाएगा।
तिल के बीज
तिल के बीच भी बालों को काले करने में मदद कर सकते है। इसके लिए एक चम्मच तिल के बीज रात को पानी में भिगो दें। दूसरे दिन इसका गाढ़ा पेस्ट बना लें और सफेद बालों में लगाएं। सुख जाने के बाद साफ पानी से धो लें।
आंवला का पाउडर
रात को आंवला के पाउडर को लोहे का बर्तन में पानी के साथ भिगो दें। सुबह इसे सफेद बालों में लगाएं। सुख जाने के बाद धो लें। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आ जाएगा। आप इस उपाय को रोजाना अपना सकते हैं।
आलू और मसूर की दाल
मसूर की दाल एक घंटे के लिए भिगो दें। इसके बाद इसे और आलू के रस को मिलाकर ग्राइंडर में पीस लें। इसके बाद इसे सफेद बालों में लगाएं। करीब आधा घंटा लगा रहने के बाद बालों को धो लें। सप्ताह में कम से कम 2 बार इसका इस्तेमाल करें।
0 Comments