साँप के काटने का आसान इलाज



सांप ऐसा जानवर होता हैं जिसके काटने पर उसका असर इंसान के पुरे शरीर में होने लगता हैं। सांप के काटने पर अगर तत्काल उपचार नहीं किया जाए तो बचना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता हैं क्युकि उसका जहर हमारे शरीर में अच्छी तरह फ़ैल जाता हैं। अगर आपको भी कभी सांप काट जाए तो हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बता रहे हैं जो बहुत ज्यादा मददगार होता हैं। लोगों को सांप के काटते ही दिल का दौरा पड़ जाता है। ऐसे में साँप काटने पर पीड़ित व्यक्ति को सबसे पहले सीधा लिटा देना चाहिए और उसे ढ़ाढ़स बंधाना चाहिए, जिससे वह शान्त रह सके। इसी बीच पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करनी चाहिए। इसमें एक पल की भी देरी भी पीड़ित व्यक्ति के लिए घातक हो सकता है।

अक्सर यह कहा जाता है कि साँप का जहर दिल और मस्तिष्क तक पहुँचने या पूरे शरीर तक फैलने में तकरीबन तीन से चार घंटे का समय लेता है। ऐसे में यदि आप सूझबूझ से काम करोगे औऱ आप कुछ जानकारी रखते हो तो इन उपायों द्वारा आप सांप के जहर को बहुत कम कर सकते हो –

मरीज को 100 एम.एल. (लगभग आधा कप) घी खिलाकर उल्टी करवाने की कोशिश अवश्य करें, अगर उल्टी न हो तो दस-पंद्रह के बाद गुनगुना पानी पिलाकर उल्टी करवायें, इससे विष के निकल जाने या असर के कम होने की बहुत संभावना होती है।

लहसुन को पीसकर पेस्ट बना लें और सर्पदंश वाले जगह पर लगायें या लहसुन के पेस्ट में शहद मिलाकर खिलाने या चटवाने से इन्फेक्शन कम हो जाता है।

Post a Comment

0 Comments