उत्तर प्रदेश। हापुड़ कोतवाली इलाके के एक लड़के द्वारा दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, जिसके बाद दोनों लड़कियों ने लड़के को सरेआम थप्पड़ जड़ दिए. इतना ही नहीं लड़के का कॉलर पकड़कर लोगों की भीड़ के बीच घसीटती रहीं. ये मामला मोदी नगर रोड के पास का बताया जा रहा है.
इस दौरान लोगों की काफी भीड़ इक्कठा हो गई, लेकिन किसी ने भी मामला को निपटाने की कोशिश नहीं कीं. वहां पर कुछ लोग इस मारपीट की वारादात को अपने- अपने मोबाइल के कैमरे में केद कर रहे थे. बता दें कि, हापुड में आए दिन मनचलों का आंतक बढ़ता ही जा रहा है. इसकी वजह से लड़कियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा हैं. ऐसे हालात को देखते हुए पुलिस- प्रशासन पर महिला सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे है.
0 Comments