नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं (Small Savings Schemes) पर मिलने वाले ब्याज में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया है. इसमें पब्लिक प्रोविडेंट फंंड (PPF), सीनियर सीटिजन्स सेविंग्स स्कीम (SCSS) जैसी योजनाएं शामिल हैं. सरकार द्वारा इन ब्याज दरों (Interest Rates on Small savings Schemes) में बदलाव नहीं करने के बाद अब ये योजनाओं बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (Bank Fixed Deposit) की तुलना में ज्यादा आकर्षक हो गए हैं. दरअसल, कोविड-19 से अर्थव्यवस्था के होने वाले नुकसान के बाद भारतीय रिज़र्व बैंक ने नीतिगत ब्याज दरों (Policy Rates) में लगातार कटौती किया है. RBI के इस फैसले के बाद बैंकों ने एफडी दरों को घटाया है.
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund) पर ब्याज 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है. इसी प्रकार एक से तीन साल के लिए पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट (PO Term Deposit) रेट्स पर 5.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलता रहेगा. 5 साल के पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट पर यह ब्याज दर 6.7 फीसदी है.
कैसे एफडी से बेहतर हैं छोटी बचत योजनाएं
इसकी तुलना में, देश का सबसे बड़ा बैंक यानी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बीते 27 मई को फिक्स्ड डिपॉजिट दरों (SBI FD Rates) को रिवाइज किया है. इसके बाद SBI अब एफडी पर 2.9 फीसदी से लेकर 5.4 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है. यह 2 करोड़ रुपये से कम वैल्यू 45 दिनों की एफडी से लेकर 10 साल तक की एफडी के लिए भिन्न है. प्राइवेट बैंक भी लगभग इसी दर से एफडी पर ब्याज देते हैं.
सुकन्या समृद्धि योजना पर सबसे ज्यादा ब्याज
एफडी की तुलना में बेहतर विकल्प नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (National Savings Certificate) हो सकता है, जिसकी अवधि 5 साल की होती है. NSC पर 6.8 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है. सभी छोटी बचत योजनाओं में सबसे ज्यादा ब्याज दर सुकन्या समृद्धि योजना है, जिसपर 7.6 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है.
कहां मिलेगा वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा ब्याज?
सीनियर सीटिजन्स सेविंग्स स्कीम्स (Senior Citizen Savings Schemes) का लाभ केवल वरिष्ठ नागरिकों को ही मिल सकता है. इसकी अवधि 5 साल की होती है और इसके बाद 3 साल की अवधि के लिए इसे बढ़ाया जा सकता है. इसके व्यक्तिगत तौर पर अधिकतम 15 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है. इस स्कीम पर 7.4 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है. हाल ही, एसबीआई ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल एफडी स्कीम को लॉन्च किया था, जिसमें अधिकतम 6.20 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है.

0 Comments