दिनों Geneva Motor Show 2019 में एक से बढ़कर एक कार लॉन्च हो रही है। इस ऑटो शो में दुनिया की सबसे महंगी कार लॉन्च हुई है जिसकी कीमत आपके होश उड़ा देगी। दिग्गज कार कंपनी Bugatti ने अपनी “La Voiture Noire" को पेश कर दिया है। इस कार की कीमत € 16.7 मिलियन या करों सहित लगभग $ 19 मिलियन है। टैक्स से पहले इस कार की कीमत $12.5 मिलियन (88 करोड़ रुपए) थी। तो चलिए जानते है इसी खास बातें-
इंजन
La Voiture Noire में 8-लीटर वाला 16-सिलेंडर इंजन लगा है। यह इंजन 1,103 kW/1,500 PS की पावर और 1,600Nm का टॉर्क जनरेट करता है। आपको बता दें कि, ये वही इंजन है जिसका इस्तेमाल कंपनी ने बुगाटी चिरॉन में भी किया है जो कि दुनिया की सबसे तेज रफ्तार कार है। इसके अलावा इस कार में 6 टेल पाइप्स लगे हैं।
आपको बता दें, यह ब्लैक कार एक बेहतरीन डिजाइन और फीचर्स के साथ आती है जो कि पीछे की ओर बोनट पर टिका हुआ है। आज के दिनों में यह दुनिया की सबसे मूल्यवान क्लासिक कारों में से एक है।
इस कीमत में टेसला की 300 कारें खरीद सकते है
इस कार कीमत इतनी ज्यादा है कि इतने में आप तकरीबन टेसला की 3S मॉडल की 300 कारें खरीद सकते है। कंपनी ने इस कार को 1930 में बनी बुगाटी टाइप सी-57 एससी के आधार पर तैयार किया है। इसके बाद साल 1936 और 1938 के बीच में केवल चार ही Atlantics बनाई गई है। वहीं बता दें, कार की अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
0 Comments