Google Chrome यूजर्स के लिए जारी हुआ अलर्ट गलती से भी ना करें ये काम पड़ सकता है भारी


Google Chrome यूजर्स के लिए अलर्ट जारी हुआ है जिसमें उन्हें एक्सटेंशन डाउनलोड ना करने की सलाह दी गई है।

Google वैसे तो अपने यूजर्स को अक्सर किसी भी खतरनाक साइट या हैकर्स के खतरे को लेकर अलर्ट कर देता है लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कुछ चीजें जाने-अनजाने में खतरनाक साबित हो जाती हैं। ऐसे में Computer Emergency Response Team of India (CERT-In) ने Google Chrome Users के लिए अलर्ट जारी करते हुए उन्हें चेतावनी दी है कि वो किसी भी Chrome Extension एक्सटेंशन को डाउनलोड करने से बचें क्योंकि कंपनी ने यूजर्स का संवेदनशील डेटा चुराने की आशंका में लगभग 100 लिंक्स को हटाया है।

Google ने कहा है कि इस खतरनाक एक्सटेंशन में इस बात की क्षमता है कि वो स्क्रीनशॉट्स ले सके, आपके क्लिपबोर्ड को पढ़ सके और आपकी ऑथेंटिकेशन कुकीज को चुरा सके। Computer Emergency Response Team of India (CERT-In) भारत की राष्ट्रीय टेक्नोलॉजी आर्म है भारतीय सायबर स्पेस को हमलों से बचाती है।

इसने अपने बयान में कहा है, ऐसा देखा गया है कि गूगल ने गूगल क्रोम ब्राउजर 106 एक्सटेंशन हटाए हैं जो की क्रोम वेब स्टोर थे और यूजर का संवेदनशील डेटा चुरा रहे थे।

यह एक्सटेंशन वेब सर्च को बेहतर बनाने का दावा करता है, साथ ही अलग-अलग फॉर्मेट्स में फाइल्स कनवर्ट करने का दावा करते हैं। सायबर सुरक्षा एजेंसी ने सलाह दी है कि यूजर्स गूगल क्रोम एक्सटेंशन में ऑर्गेनाइजेशनल चार्ट में दिए गए आईडी के आधार पर अनइंस्टाल करें। साथ ही अपने ब्राउजर से भी हटाएं।

सायबर सुरक्षा एजेंसी ने केवल वो ही एक्सटेंशन डाउनलोड करने की सलाह दी है जो बेहद ही जरूरी हों और काम के हों। ताकि किसी भी तरह के डेटा चोरी का डर ना रहे।

Post a Comment

0 Comments