पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने कहा- चीन को चिढ़ाना है तो दूतावास की सड़क 





नई दिल्ली. भारत और चीन (India-China Rift) के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनातनी के बाद सरकार की ओर से 59 ऐप्स बैन कर दिये गए. सरकार का कहना है कि इन ऐप्स से भारत के नागरिकों के डेटा की सुरक्षा और राष्ट्र की संप्रभुता को खतरा था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई. अब इस पर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने सरकार को एक 'सलाह' दी. एक मैसेज को ट्वीट कर कुरैशी ने कहा- 'दिल्ली में जहां चीनी दूतावास है, उस रोड का नाम दलाई लामा मार्ग रख दें.'

कुरैशी (SY Quraishi) ने कहा- 'अगर चीन को चिढ़ाना ही मक़सद है तो दिल्ली में जहां चीनी_दूतावास है उस रोड का नाम *दलाई लामा* *मार्ग* रख दो, यह कदम 59 ऐप को प्रतिबंधित करने से ज़्यादा भीषण प्रतिक्रिया वाला होगा.'

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त के इस ट्वीट पर कुछ लोगों ने आपत्ति जाहिर की. एक यूजर ने कहा कि कि इससे डाटा सिक्योरिटी नहीं होगी. दलाई लामा एक पद है ना कि नाम. आपने जो सुझाव दिया है वह पिछड़ेपन की निशानी है.

Post a Comment

0 Comments