सरेंडर की दलील को लेकर विकास दुबे खुद ही फंसा अपने जाल में, कहा- इन्होंने मुझे पकड़ लिया है!

 कानपुर में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी विकास दुबे यूपी पुलिस और एसटीएफ को चकमा देकर मध्यप्रदेश के उज्जैन में प्रसिद्ध महाकाल मंदिर जा पहुंचा, जहां वो सरेंडर और गिरफ्तारी की दो अलग-अलग खबरों के बीच एमपी पुलिस की हिरासत में है, जिसे ट्रांजिट रिमांड पर आज यूपी पुलिस के हवाले किया जाएगा।

 

महाकाल मंदिर के सामने से हुई गिरफ्तारी
विकास दुबे जिस तरह से पुलिस के हाथ लगा है उसे लेकर कहा जा सकता है कि ये आरोपी की प्री प्लानिंग हो सकती है। उज्जैन के महाकाल मंदिर के जिस स्थान से उसकी गिरफ्तारी हुई है ये इलाका पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर है। ऐसे में विकास के गिरफ्तारी के दौरान के कुछ फोटो भी सोसल मीडिया पर आ रहे हैं, जिसे देखकर साफ पता चलता है कि वो जानबूझकर ये बताना चाहता है कि पुलिस के सामने उसने सरेंडर किया है न की उसकी गिरफ्तारी हुई है।  

कोर्ट में नहीं दे सकता सरेंडर होने की दलील
विकास दुबे की इस गिरफ्तारी को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में उसके सहयोगियों के लगातार हो रहे एनकाउंटर भी एक कारण हो सकते है। गिरफ्तारी के दौरान दुबे मीडिया के सामने चिल्ला कर कहा कि, 'मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला, इन्होंने मुझे पकड़ लिया है।' अब विकास द्वारा सरडेंर को लेकर कही गई इस बात को सिरे से खारिज करता है। ऐसे में अगर कोर्ट में आरोपी विकास ये दलील देता है कि उसने सरेंडर किया है तो खुद ही अपने जाल में फंस जाएगा। 

ट्रांजिट प्रक्रिया के तहत यूपी पुलिस के हवाले किया जाएगा दुबे

जब विकास दुबे मंदिर के सामने आया तब स्थानीय लोगों को उसे देखकर शंका हुई की कहीं वो विकास दुबे तो नहीं। इससे पहले की कोई उससे कुछ कहता वो खुद वहीं चिल्ला-चिल्लाकर कहने लगा मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला। आज आरोपी दुबे ट्रांजिट प्रक्रिया के तहत  उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले किया जाएगा। 


Post a Comment

0 Comments