पटना : घोर लापरवाही, अस्पताल से कोरोना मरीज के शव को लेकर भागे परिजन





राजधानी पटना जिले में नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NMCH) में एक ऐसा चौंका देने वाली तस्वीर आई है, जो किसी को भी विचलित कर सकती है.

अस्पताल में कोरोनावायरस (COVID-19) मरीज की मौत होने के बाद जब किसी ने उसे हटाने से मना कर दिया, तो परिवार के सदस्य ही उसे ऑटो पर लेकर भाग गए.

पटना के बड़े अस्पताल में इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल में आया है. कोरोना मरीज के परिजन द्वारा उसे ऑटो पर लेकर जाने का वीडियो सामने आया है.


हालांकि बाद में जब पूछा गया तो वह यह बता रहे थे कि उस मरीज को खांसी थी, लेकिन जिस तरह से शव को ऑटो में रखा जा रहा है. उससे साफ पता चलता है उस मरीज की मौत हो गई है. फिलहाल इस मामले में अस्पताल प्रशासन जानकारी एकत्रित कर रहा है.

Post a Comment

0 Comments