अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर कार्तिक आर्यन ने दिया ऐसा रिएक्शन, हंसते रह जाएंगे आप



नई दिल्ली: कम समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में जगह बनाने वाले कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) असल जिंदगी में बेहद जिंदादिल इंसान हैं. कार्तिक समय-समय पर अपने ह्यूमर का परिचय देते रहते हैं. कार्तिक ने फिलहाल अमिताभ बच्चन की एक सोशल मीडिया पोस्ट पर ऐसा जवाब दिया है जिसे सुनकर आप भी हंसने से खुद को रोक नहीं पाएंगे.  तो चलिए पहले आपको दिखाते हैं अमिताभ बच्चन का पोस्ट और फिर उस पर कार्तिक का मजेदार कमेंट.

अमिताभ बच्चन का हैंडरिटेन नोट:
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले अमिताभ बच्चन अपने हाथों से लेटर लिख कर होनहार फिल्मी सितारों की तारीफ करते हैं या उन्हें शुभकामनाएं देते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने लेटर पैड का एक पेज सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिस पर उन्होंने लिखा था, ‘अगर हम हाथ से लिखते हैं तो ज्यादा जल्दी सीखते हैं. इससे हमारा संज्ञानात्मक विकास होता है. कीबोर्ड से लिखने पर शायद ऐसा न होता हो’. इस फोटो के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हाथ से लिखना दिमाग के लिए बहुत अच्छा होता है.' अमिताभ बच्चन की ये पोस्ट शेयर करने के साथ ही खूब वायरल होने लगी. 

कार्तिक आर्यन का जवाब:
'प्यार का पंचनामा’ फेम एक्टर कार्तिक आर्यन इस पोस्ट को देखकर किसी अलग ही दुनिया में चले गए. इस सीरियस पोस्ट पर भी उनका ह्यूमर काम कर गया और उन्होंने उसकी झलक कमेंट के तौर पर वहां शेयर कर दी. बिग बी के इस पोस्ट पर कार्तिक आर्यन ने कमेंट में लिखा, 'मैं  डॉक्टर फैमिली से हूं सर. मेरी हैंडराइटिंग देखकर शायद आप ऐसा नहीं बोलेंगे.'

कार्तिक आर्यन के इस कमेंट पर यूजर्स का रिएक्शन भी देखने लायक है. उन्हें उनकी ठिठोली काफी पसंद आ रही है. वहीं, अमिताभ बच्चन के फैंस अमिताभ की हैंडराइटिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

Post a Comment

0 Comments